Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मौसम के साथ सियासत में आई गर्माहट,कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक,प्रत्याशियों के नाम पर होगा मंथन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 12, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Kamal Nath called an important meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में मौसम के साथ सियासत में भी गरमाहट आने लगी है। सत्तारुढ़ बीजेपी अपनी सरकार की योजनाओं को गिना रही है। वहीं कांग्रेस भी चुनाव रणनीति बनाने में जुट गई। इस बीच 17 अप्रैल को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें पार्टी के रणनीतिकार चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। वहीं प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी।

  • कांग्रेस बना रही चुनावी रणनीति
  • चुनाव के पांच माह पहले प्रत्याशियों का ऐलान
  • 17 अप्रैल को कमलनाथ ने बुलाई अहम बैठक
  • बैठक में होगा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन

पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस

दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता तो हासिल कर ली थी लेकिन सत्ता में बरकरार नहीं रह सकी। 2020 में ज्योति​रादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। राज्य में कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद इस बार वह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रत्याशियों को टिकट देने का फॉर्मूला भी बना लिया है। राजनितिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस इस बार पहले से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। चर्चा है कि लगातार हारने वाली विधानसभा सीटों की घोषणा सबसे पहले की जा सकती है। कांग्रेस जून के माह में करीब 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने 17 अप्रैल को भोपाल में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इस माह बन सकती है 40 सीट पर सहमति

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मंथन शुरु कर दिया है। इस महीने प्रदेश की 230 सीटों में से करीब 40 सीटों पर कांग्रेस सहमति बना सकती है। चुनाव से करीब पांच महीने पहले टिकट मिलने से उम्मीदवार को प्रचार और अपनी जमीन तैयार करने के लि काफी समय मिल जाएगा। नेताओं को आमजन के बीच पहुंचकर काम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। यही वजह है कि कांग्रेस का मानना ​​है कि पांच महीने पहले टिकट देकर बीजेपी से सीट छीनी जाए।

हारी सीटों पर विशेष ध्यान

मप्र में कांग्रेस जिन सीटों पर लगातार चुनाव हारती आ रही है उन सीटों पर दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ से लेकर दिग्विजय सिंह तक हारी हुई सीटों का लगातार दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह फिलहाल बुंदेलखंड अंचल की सीटों पर मंडल सेक्टर की बैठक कर रहे हैं। इसके साथ ही उनका पूरा फोकस मोर्चा प्रकोष्ठ पर है। वहीं कमलनाथ भी बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाकर जनसभा और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटे हैं।

Post Views: 201
Tags: Kamal Nathmp assembly electionsselection of candidates
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version