Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कौन हैं दीपक जोशी,जिनके कांग्रेस में शामिल होने से खिसक जाएगी बीजेपी की जमीन,किसने बताया बीजेपी को पांच पतियों वाली द्रौपदी?

DigitalDesk by DigitalDesk
May 6, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Kailash Joshi Deepak Joshi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मप्र की राजनीति में दखल रखने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस के झंडे तले आ खड़े हुए हैं। दीपक जोशी के पिता स्वर्गीय कैलाश जोशी जनता पार्टी की सरकार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। स्वर्गीय कैलाश जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पित्र पुरुष माने जाते हैं। कहा जाता है कि एक समय कैलाश जोशी का भी अपमान करते हुए उन्हें को बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद से हटाकर मंत्री बना दिया था।

  • दीपक जोशी तीन बार विधायक रहे हैं।
  • शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रहे
  • कमलनाथ ने दी थी स्वर्गीय कैलाश जोशी के स्मारक के प्रस्ताव को मंजूरी
  • शिवराज सरकार के आते ही प्रस्ताप पर लग गई रोक

कैलाश जोशी सात बार विधायक रहे थे। इस तरह से देखा जाए तो जोशी परिवार से पिता और पुत्र की जोड़ी 10 बार के विधायक रह चुके हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पार्टी के नेता दीपक जोशी की विधानसभा सीट छीन कर कांग्रेस से गए सौदेबाज नेता को दे दी। वहीं तत्कालीन कमलनाथ सरकार में जब दीपक जोशी ने स्वर्गीय कैलाश जोशी का स्मारक बनाने का प्रस्ताव दिया तो कमलनाथ ने दो घंटे के अंदर उसके लिए सभी मंजूरी दे दी थी। जबकि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कैलाश जोशी के स्मारक की सारी मंजूरी खत्म कर दी। इतना ही नहीं यह प्रक्रिया पर भी रोक दी। इसे दीपक जोशी ने अपने और पिता का अपमान माना। अपमान सहने के बाद वे जय श्री राम और जय परशुराम का नारा लगाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मालवा क्षेत्र में कमजोर होगी बीजेपी

बता दें दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने से मालवा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। बीजेपी छोड़ने का उनका फैसला मालवा के ब्राह्मण वोटरों में विशेष असर डालेगा। दरअसल मालवा में बड़ी संख्या में लोग कैलाश जोशी को संत राजनेता के तौर पर पूजते हैं। उनके परिवार के अपमान से पुराने भाजपाई आहत। दीपक जोशी के कांग्रेस में आने के निर्णय के साथ ही पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत भी बीजेपी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठा चुके हैं।

भाजपा की हालत पांच पतियों वाली द्रौपदी जैसी!

पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने तो बीजेपी की हालत पांच पतियों की द्रौपदी जैसी बता दी है। विधानसभा चुनाव 2018 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे और उसके बाद से माहौल में बदलाव आया था। बता दें मसानी इस समय कांग्रेस पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने से एक बार फिर उसी तरह की लहर शुरू होगी।

Post Views: 351
Tags: deepak joshiKailash JoshiKamal NathMLA mp assembly election 2023Raghunandan SharmaShivraj Singh Chouhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version