Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने महागठबंधन छोड़ने के दिए संकेत ?

लोकसभा के लिए पांच सीटों पर किया दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ ने महागठबंधन छोड़ने के दिए संकेत ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। तमाम राजनैतिक दल चुनावी संग्राम में कूदने के लिए अभी से ताल ठोकने लगीं है। राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार में जीतनराम मांझी की पार्टी हम भी शामिल है। हम के चार विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन बतौर मंत्री के रूप में शामिल हैं। राजनैतिक मौल भाव में माहिर मानी जाने वाली हम पार्टी ने एक ऐसा दांव फेंका है जिसने महागठबंधन को दिक्कत में डाल दिया है।

लोकसभा के लिए पांच सीटों पर किया दावा

महागठबंधन में अधिकांशत: तकरार सीटों के बंटवारे को लेकर होती है। इस बार समय रहते हम पार्टी ने पांच सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि हम के कार्यकर्ता पांच सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जमीनी मेहनत कर रहे हैं। हमारी पार्टी चाहती है कि मगध के दो सीट समेत लोकसभा चुनाव में बिहार की पांच सीटों पर चुनाव लड़ें। हालांकि कहीं कोई बवाल न मचे इसके लिए उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय महागठबंधन को करना है। लेकिन हम लोगों ने पिछले चुनाव में मगध से दो सीट औरंगाबाद और गया से चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही हमारे कार्यकर्ता शिवहर, सीतामढ़ी और खगड़िया में लगातार काम कर रहे हैं वहां जमीनी पकड़ मजबूत बनाई है। संगठन का भी विस्तार किया है। जमुई जिले में भी पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से कर रहे हैं। अब हम यहां चुनाव लड़ते हैं या नहीं यह आने वाले दिनों में निर्णय होगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर क्या बोले सुमन

नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन से पूछा गया कि यदि पांच सीटें आपकी पार्टी को नहीं मिलतीं हैं तो क्या महागठबंधन छोड़ देंगे। इस पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है और घुमाफिराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा लोगों के हित के बारे में सोचती है। सीट नहीं मिलने पर गठबंधन तोड़ दें ऐसा नहीं है लेकिन कार्यकर्ताओं का भी ध्यान रखना होता है।

पाला बदल सकते हैं मांझी

जीतनराम मांझी हमेशा गंठबधन में मुखर रहते हैं। कई बार वह अपनी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठा चुके हैं। मांझी शराबबंदी पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। जीतनराम मांझी ने कहा था कि शराबबंदी के बहाने गरीबों- दलितों पर जुल्म हो रहा है। अमीर लोग शराब पीकर छूट जाते हैं जबकि गरीब लोगों को जेल में बंद कर दिया जाता है। पिछले दिनों जीतनराम मांझी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद कहा जा रहा है कि जीतनराम मांझी केंद्र की राजनीति में जाने के लिए पाला बदल सकते हैं।

Post Views: 171
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version