चिंगतचन पहल जारी की गई

वर्ष 2026 चिंगतचन फोरम का मुख्य मंच 19 अक्तूबर को चीन के
च्यांगशी प्रांत के चिंगतचन में आयोजित हुआ। वर्तमान मंच का विषय
विश्व धरोहर और सभ्यताओं का संवाद है। चिंगतचन के हस्तनिर्मित चीनी
मिट्टी उद्योग के अवशेषके विश्व धरोहर सूची में सफलतापूर्वक शामिल किए
जाने के बाद यह सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए आयोजित पहला उच्च
स्तरीय मंच है। मुख्य मंच के दौरान चिंगतचन पहल जारी की गई। इसका
उद्देश्य वैश्विक सिरेमिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास और
सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख के लिए सहमति बनाना है।

बताया जाता है कि वर्ष 2026 चिंगतचन फोरम में भाग लेने के
लिए 24 देशों के 89 विदेशी मेहमानों को बुलाया गया है। उन्होंने
सिरेमिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सभ्यताओ के बीच आदान-प्रदान
व आपसी सीख और नए युग में सिरेमिक संस्कृति के विकास व नवाचार
आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया।
वर्तमान मंच के साथ 23वें चीन चिंगतचन अंतर्राष्ट्रीय सिरेमिक
एक्सपो का आयोजन भी किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version