Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

झारखंड भाजपा ने हैरान कर देने वाले मामले का किया खुलासा 

बाबूलाल मरांडी का बड़ा खुलासा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2023
in मुख्य समाचार
0
झारखंड भाजपा ने हैरान कर देने वाले मामले का किया खुलासा 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

झारखंड की भारतीय जनता पार्टी ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया। राज्य के भीतर जो कुछ हो रहा है वो एक भारतीय के लिए बड़ी चिंता का विषय है। यदि भाजपा के दावे सही हैं तो बेहद गंभीर मामला है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में घुसपैठ,लव जिहाद और आदिवासियों को गुमराह करने का मामला उठाते हुए कहा है कि ऐसा ही सब चलता रहा तो आने वाले समय में परिणाम गंभीर होंगे।

बाबूलाल मरांडी का बड़ा खुलासा

भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी का दावा है कि झारखंड के सीमावर्ती जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ बहुत तेजी से बढ़ी है। जिसके कारण संथाल की डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि ये मामला सिर्फ संथाल या झारखंड का नहीं है। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सिर्फ संथाल परगना में एनआरसी लागू करके देख लें हकीकत सामने आ जाएगी। यहां सीमावर्ती जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बहुत तेजी से चल रहा लैंड जिहाद

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दानियल दानिश नामक युवक झारखंड उच्च न्यायालय में एक
पीआईएल दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि झारखंड की आदिवासी जनजाति महिलाओं और युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाया जा रहा हैै। संथाल परगना सहित सीमावर्ती जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का इतना दखल बढ़ गया है कि यहां धड़ल्ले से लव जिहाद की आड़ में लैंड जिहाद किया जा रहा है। दानिक नामक युवक ने झारखंड के केवल साहिबगंज जिले में पिछले कुछ सालों के दौरान 43 अवैध रूप से मदरसे बनाए जाने का दावा किया था। साथ यह भी कहा था बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा शरण लेकर गैर कानूनी काम संचालित किए जा रहे हैं।जमशेदपुर के युवक दानियल दानिश द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करने के उपरांत झारखंड उच्च न्यायाल के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने भारत सरकार और राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है।

राजनैतिक फायदा लेेने की हो रही कोशिश

बताया जा रहा है कि झारखंड में आदिवासी युवतियों और महिलाओं को बहला फुसलाकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। साथ ही आदिवासी बेटियों से विवाह कर ट्राइबल आरक्षित सीट से उन्हे चुनाव जितवाए जा रहे हैं। जिससे राजनीतिक और आर्थिक रुप से लाभ लिया जा रहा है। इस सब के पीछे कहा जा रहा है कि बड़े बड़े नेताओं के अपने निजी राजनैतिक स्वार्थों के कारण कोई विरोध करने को तैयार नहीं हैं। फर्जी तरीके से स्थानीय दस्तावेज बनाने वाले गिरोह भी कथित तौर पर काम कर रहे हैं। जिससे यहां निवास से संबंधित दस्तावेज भी आसानी से बनवाए जा सकते है।

मिनी एनआरसी लागू करेंगे: मरांडी

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने उपरोक्त खुलासे के बाद कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो यहां मिनी एनआरसी लागू करेंगे। बांग्लादेशी घुसपैठिए अवैध तरीके से झारखंड के संथाल परगना के विभिन्न जिलों में आकर यहां की आदिवासी भोली भाली महिलाओं से विवाह कर, गलत प्रमाण देकर खुद मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर भारत का नागरिक बता कर रहने लगे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठ ना सिर्फ झारखंड बल्कि देश के लिए एक बड़ा खतरा है। इस खतरे को टालने के लिए मिनी एनआरसी लागू करना बेहद जरूरी है।

मिनी एनआरसी के मुद्दे पर राजनीति शुरु

बाबूलाल मरांडी के एनआरसी लागू करने वाले बयान पर राज्य में राजनीति भी शुरु हो गई है। उनके झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में मिनी एनआरसी लागू करने की बात के बाद सियासी भूचाल देखा जा रहा है। जहां भाजपा विरोधियों को टेंशन हो गया है वहीं भाजपा के दूसरे नेता इसे समय की जरुरत बता रहे हैं। भाजपा के बोकारो विधायक बीरांची नारायण ने कहा कि जिस प्रकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के संथाल परगना सहित झारखंड के सीमावर्ती जिलों में बढ़ते प्रभाव के कारण वहां तेजी से डेमोग्राफी बदल रही है। ऐसे में जरूरी है कि मिनी एनआरसी लागू की जाए। यदि सब कुछ ठीक रहा और भाजपा को मौका मिला तो मिनी एनआरसी लागू करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Post Views: 169
Tags: Jharkhand
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version