मोदी सरकार से JDU ने करदी बड़ी मांग!

मोदी सरकार से JDU ने करदी बड़ी मांग!

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मांग तेज होती जा रही है। केंद्र में एन डी ए की सरकार बनने के बाद से इस मांग ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं केंद्रीय बजट 22 जुलाई को पेश होने वाले बजट से पहले इस मांग ने जोड़ पकड़लिया है। दरअसल बिहार में सत्ता धारी दल जनता दल यूनाइटेड एन डी का के मुख्य घटक दल में से एक है। केंद्र में सरकार बनने के बाद अटकलें थी कि जनता दल यूनाइटेड सबसे बडा घटक दल है ऐसे में वो सरकार पर लगातार दबाव बनाएगा लेकिन नीतिश कुमार की तरफ से कोई दबाव नहीं बनाया गया। अब नीतिश कुमार और उनकी पार्टी की बड़े नेताओं की तरफ से लगातार बिहार को विशेष राज्य बनाने की मांग की जा रही है। दरअसल नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के समय ही जे डी यू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा था कि बिहार की सरकार नहीं जनता भी चाहती है कि बिहार को ये दर्जा मिले। चौधरी का तर्क था कि बिहार में संसाधनों की कमी है इसलिए राज्य के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है। अब देखना होगा कि अपने सबसे महत्तवपूर्ण सहयोगी दल की मांग पर केंद्र सरकार क्या रूख अपनाती है।

Exit mobile version