मशहूर अभिनेत्री और सपा MP Jaya Bachchan एक बार फिर सुर्खियों में है। सुर्खियों की वजह भी कोई और नहीं जया बच्चन का गुस्सैल मिजाज ही रहा। जया बच्चन ने एक फैन को धक्का दे दिया। जया बच्चन के इस व्यवहार पर सभी सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
सांसद कंगना राणौत ने भी दिया रिक्शन
जया बच्चन के गुस्से पर अभिनेत्री औऱ बीजेपी सांसद कंगना राणौत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. । कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये प्रतिक्रिया दी। कंगना ने लिखा कि – सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। लोग इनके (जया बच्चन) नखरे और बकवास सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वे अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan जी की पत्नी हैं, सपा की टोपी उनके ऊपर मुर्गे की कलगी जैसी दिखती है और वे खुद को लाल टोपी लगाकर किसी लड़ाकू मुर्गे की तरह लगती है, कितने अपमान व शर्म की बात है।
यूजर्स की आ रही है अलग अलग प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूर्जस की अलग अलग प्रतिक्रियाऐं सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर सभी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने जया बच्चन के व्यवहार को घमंडी बता रहे हैं और इसे सहन नहीं किया जा सकता वही कुछ का मानना है कि जया बच्चन को फैंस के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि ‘फैंस की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि आप जहां हो वहां सिर्फ हमारी वजह से ही पहुंची हो।’
आखिर क्या किया था जया बच्चन ने
सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन इंडिया ब्लाक India Block की एक मीटिंग में हिस्सा लेने गई। इस दौरान वो इंडिया ब्लाक के सांसदों के साथ निकल रही थी। इस दौरान जया बच्चन के पास उनका एक फैन आया और सेल्फी लेने लगा। जया बच्चन ने उस व्यक्ति को धक्का दे दिया। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।





