लाहौर में बैठकर पाकिस्तान को आईना दिखाने पर जावेद अख्तर के मुरीद हुए लोग, जमकर हो रही वाहवाही

कहा- मुंबई के हमलावर आपके यहां घूम रहे

लाहौर। बॉलीवुड के गीतकार और फिल्मी स्क्रिप्ट-राइटर जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर गए थे। वह वहां फैज फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे, हालांकि वह पाकिस्तान को उसी की जमीन पर, उसकी हरकतों पर आईना दिखा आए। जावेद अख्तर ने शुरुआत इस शिकायत से की कि भारत में तो मेहंदी हसन और गुलाम अली के खूब प्रोग्राम हुए, पर पाकिस्तान ने कभी लता मंगेशकर का कार्यक्र नहीं किया। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के सामने बस आईना रख दिया।

गरम मत रखिए फिजा को

जावेद अख्तर बोले कि यहां वह तकल्लुफ से काम नहीं लेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने लीपापोती करने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब एक-दूसरे को दोष देने का समय नहीं है, अब हम एक दूसरे को इल्जाम न दें, क्योंकि इससे बात नहीं बनेगी। अहम बात ये है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, उसमें कमी आनी चाहिए।

देखें वीडियो-

Lahore में बैठकर पाकिस्तान को आईना दिखाने परJaved Akhtar के मुरीद हुए लोग

Exit mobile version