लाहौर। बॉलीवुड के गीतकार और फिल्मी स्क्रिप्ट-राइटर जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर गए थे। वह वहां फैज फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे, हालांकि वह पाकिस्तान को उसी की जमीन पर, उसकी हरकतों पर आईना दिखा आए। जावेद अख्तर ने शुरुआत इस शिकायत से की कि भारत में तो मेहंदी हसन और गुलाम अली के खूब प्रोग्राम हुए, पर पाकिस्तान ने कभी लता मंगेशकर का कार्यक्र नहीं किया। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के सामने बस आईना रख दिया।
- फैज फेस्टिवल में पाकिस्तान पहुंचे भारत के गीतकार जावेद अख्तर ने आतंकवाद पर कुछ ऐसा कहा कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
- जावेद ने अपने शायराना अंदाज में मुंबई में हुए हमले पर अपने दिल का गुबार भी निकाला। उन्होंने कहा कि हमला करनेवाले कोई नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। हमने वो हमला झेला है तो जानते ही हैं कि वे कौन थे और कहां से आए।
- इसके साथ ही जावेद ने कहा कि अगर हिंदुस्तानियों के दिलों में इस बात पर शिकायत हो तो पाकिस्तान को बुरा नहीं मानना चाहिए। हमला करने वाले पाकिस्तान में ही इधर-उधर घूम रहे हैं।
गरम मत रखिए फिजा को
जावेद अख्तर बोले कि यहां वह तकल्लुफ से काम नहीं लेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने लीपापोती करने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब एक-दूसरे को दोष देने का समय नहीं है, अब हम एक दूसरे को इल्जाम न दें, क्योंकि इससे बात नहीं बनेगी। अहम बात ये है कि इन दिनों जो ये फिजा गरम है, उसमें कमी आनी चाहिए।
देखें वीडियो-





