Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीके ने दी ये चेतावनी…नीतीश कुमार से की ये तीन मांगे….!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 23, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Jan Suraj Party founder Prashant Kishor made a big demand from Bihar Nitish government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीके ने दी ये चेतावनी…नीतीश कुमार से की ये तीन मांगे….!

बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जैसे जैसे बढ़ रही है, मुद्दे भी हवा में उछलने लगे हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की नीतीश ससरकार से बड़ी मांग की है। जाति आधारित गणना पर श्वेत पत्र जारी करने सहित प्रशांत की तीन प्रमुख मांगें हैं। जो एक महीने के अंदर पूरी न की जाती हैं तो वे बिहार में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रशांत किशोर ने बिहार में जारी भूमि सर्वेक्षण को भी तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बता दें कभी चुनावी रणनीतिकार रहे पीके ने दलित और महादलित समुदायों के सदस्यों को तीन डिसमिल जमीन मुहैया करने संबंधी वादे को लेकर भी नीतीश कुमार की सरकार से जवाब मांगा है।
बिहार सरकार से पीके की तीन मांगें

Related posts

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

तिंग श्वेश्यांग ने 23वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

September 19, 2026
Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

Money Saving: ₹15 हजार की सैलरी में भी हर महीने बचा सकते हैं ₹3,000, बस अपनाएं 50:30:20 का आसान नियम

September 19, 2026
  • मांग नहीं मानी तो अगले माह 11 मई से हस्ताक्षर अभियान
  • जन सुराज का राज्य के 40 हजार राजस्व गांवों में हस्ताक्षर अभियान
  • 11 जुलाई तक 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य
  • हस्ताक्षर के साथ राज्य की नीतीश सरकार को सौंपेंगे एक ज्ञापन सौंपा

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पीके ने कहा अगर बिहार की NDA सरकार उनकी तीन मांगें नहीं मानती है तो अगले माह 11 मई से जन सुराज राज्य के 40 हजार राजस्व गांवों में हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा 11 जुलाई 2025 को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्य की नीतीश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर सरकार इसके बाद भी जन सुराज की मांगों को नजरअंदाज करती है तो उनकी पार्टी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। बता दें यह विधानसभा सत्र इस साल 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र होगा।

प्रशांत किशोर का कहना है जन सुराज की पहली मांग राज्य सरकार की ओर से कराई गई जाति आधारित गणना से जुड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 नवंबर 2023 को राज्य विधानसभा में पेश की जाति आधारित गणना रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर राज्य के 6 हजार रुपये प्रति माह से कम आय वाले 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। लेकिन किसी एक परिवार को भी यह सहायता राशि नहीं मिली है। पीके ने कहा वे राज्य की नीतीश कुमार सरकार से एक महीने के भीतर इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हैं। उन्होंने यह सवाल भी किया कि इस सर्वेक्षण के आधार पर सरकार ने राज्य में आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने का वादा किया गया था, उस वादे का क्या हुआ।

दलित और महादलित समुदायों के लोगों को धोखा दिया-PK

पीके की माने तो उनकी दूसरी मांग दलित और महादलित परिवारों से जुड़े 50 लाख बेघर और भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए कम से कम तीन डिसमिल जमीन का प्लाट देने के सरकार के वादे से जुड़ी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार केवल 2 लाख परिवारों को भूमि का आवंटन किया गया और वह भी केवल कागजों तक सीमित है। जमीन का कब्जा एक को भी नहीं दिया गया है। नीतीश कुमार की सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य के दलित और महादलित समुदायों के लोगों को धोखा दिया है। राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना देना चाहिए कि इन परिवारों को भूमि पर वास्तविक कब्जा कब तब मिलेगा।

भूमि सर्वेक्षण को स्थगित करना चाहिए-PK

प्रशांत किशोर ने अपनी तीसरी मांग को लेकर कहा कि राज्य में जारी भूमि सर्वेक्षण को स्थगित करना चाहिए। उनकी यह तीसरी मांग की है। प्रशांत ने आरोप आरोप है कि जन सुराज पार्टी बिहार की नीतीश कुमार सरकार से इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने का आग्रह करती है। उन्होंने कहा भूमि सर्वेक्षण के नाम पर राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अधिकारी लोगों से रिश्वत ऐंठ रहे हैं।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने भी 80 प्रतिशत भूमि का सर्वेक्षण कर लिया है। राजस्व अभिलेखों का भी वहां डिजिटलीकरण कर दिया है, जबकि 2013 में यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई इसके शुरू होने के बाद से बिहार में अब तक केवल 20 प्रतिशत ही सर्वेक्षण हो सका है। इस तरह धीमी प्रगति के चलते राज्य में भूमि संबंधी विवादों में वृद्धि हुई है। जिससे अपराध बढ़े हैं हत्या और हत्या के प्रयास के मामले भी इसमें शामिल हैं।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version