Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जम्मू-पूंछ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी यूपी की बस, 21 श्रद्धालुओं की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Jammu Poonch National Highway horrific accident UP bus ditches 21 devotees killed
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-पूंछ नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अखनूर के चूंगी मोड़ क्षेत्र में हुआ है। जिसमें यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। वहीं करीब 69 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। बाकी 12 लोगों का इलाज अखनूर उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

  • जम्मू में दर्दनाक हादसा
  • यूपी की बस गहरी खाई में गिरी
  • हादसे में करीब 21 लोगों की मौत की खबर
  • 40 लोगों की घायल होने की सूचना
  • घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया
  • जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही थी बस
  • हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
  • जम्मू-कश्मीर के डिप्टी गवर्नर ने भी जताया गहरा दुख
  • हादसे में दो पर‍िवार के सभी सदस्‍यों की मौत
  • बस में सवार थ 91 यात्री

बता दें हादसे के समय बस में करीब 91 यात्री सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद बचाव अभियान चलाया और गहरी खाई से घायलों को किसी तरह निकाल कर पास ही मे अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज जीएमसी के लिए रेफर किया गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवाखोड़ी जा रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यूपी के हाथरस की कुछ लोग बस में सवार होकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दर्शन के लिए शिव खोड़ी धाम जा रहे थे। बता दें शिवखोड़ी धाम जम्मू संभाग में स्थित रियासी जिले के पौनी में है। यह स्थान वैष्णो देवी मंदिर से 80 किलोमीटर दूर स्थित है। यह भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

अंधे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

बताया जाता है कि यूपी 86ईसी 4078 नंबर की बस अनियंत्रित होकर अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। दरअसल यहां तीखे मोड़ पर सामने से एक बस आ रही थी, बस के आने से दूसरी बस का चालक संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया। बस चालक का बस से संतुलन बिगड़ते ही यह दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं बस के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

अस्पताल में भर्ती घायलों का कहना है एक बस विपरीत दिशा से आ रही थी। ऐसे में बस चालक ने मोड़ को क्रॉस करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका और परिणामस्वरूप वाहन गहरी खाई में जा गिरी।

Post Views: 335
Tags: #Jammu Poonch National#UP bus ditches 21 devotees killedhighwayhorrific accident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version