Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 : कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में चुनावी गठबंधन…जानें कब होगा सीटों का बंटवारा…क्या है सीट शेयरिंग का प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Jammu Kashmir Election 2024 Congress and National Conference electoral alliance plan seat sharing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू कश्मीर में विधानसभा के तैयारियां सियासी दलों ने तेज कर दी है। केंद्र शासित इस राज्य की 90 विधानसभा सीटों कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों ने साथ में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इसका ऐलान किया है। वहीं पीडीपी को लेकर कहा किसी भी पार्टी के लिए गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

  • कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस में गठबंधन
  • PDP के लिए भी खुले गठबंधन के दरवाजे
  • राहुल और उमर बोले—हम साथ साथ हैं
  • जल्द तय होगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों गठबंधन में बंध गये हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने इसका ऐलान भी कर दिया है। फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन को लेकर कहा भगवान ने चाहा तो यह गठबंधन सुचारू रूप से चलेगा। बैठक अच्छे माहौल में हुई है। गठबंधन भी सही रास्ते पर है। अब दोनों दलों के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। राज्य की सभी 90 सीटों के लिए गठबंधन हुआ है। जल्द ही सीट शेयरिंग का फार्मूला भी तय हो जाएगा। पहले चरण की वोटिंग से पहले सब कुछ सामने आ जाएगा।

Related posts

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

युवा पीढ़ी के साथ नई उड़ान भर रहा है 3,000 साल पुराना ली ब्रोकेड

September 5, 2026
Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026

क्या फारूक अब्दुल्ला लडेंगे चुनाव ?

हालांकि 86 साल की आयु पूरी कर चुके फारूक अब्दुल्ला यह साफ नहीं कर सके कि वे इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में सितंबर में विधानसभा चुनाव होना हैं। 90 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 18 सितंबर को दूसरा 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को जनता वोट डालेगी। जबकि 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।

बरकरार रहेगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान-राहुल

बता दें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे के दौरान दोनों दलों के बीच सहमति बनी। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दोनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। पहले दिन राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन को लेकर बात की लेकिन साथ ही यह भी कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखा जाएगा। मीडिया से चर्चा के बाद राहुल और खरगे दोनों नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला से मिलने उनके घर गए। जहां फारुक अब्दुल्ला के बेटे और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। मुलाकात में ही गठबंधन को लेकर ऐलान किया गया।

Tags: #Congress and National Conference#electoral alliance#Jammu Kashmir Election 2024Seat Sharing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version