Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें क्यों हुई राम माधव की वापसी…’राम’ बीजेपी को कैसे दिला सकते हैं जम्मू-कश्मीर में फायदा…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 22, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2014 के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जाने-माने चेहरे राम माधव की एक बार फिर बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने राम माध्व को जम्मू कश्मीर में पार्टी की सियासी रणनीति और चुनावी कहानी का मसौदा तैयार करने का जिम्मा सौपा था। इस बार बीजेपी ने राम माधव को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर में चुनावी प्रभारी का पद संभालते ही राम माधव की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी हुई है।

  • ‘मिशन कश्मीर’ पर राम माधव…जाने BJP ने क्यों लगाया यह दांव
  • जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव
  • 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरण में मतदान
  • 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग
  • 25 सितंबर और एक अक्टूबर को भी डाले जाएंगे वोट
  • चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे चुनावी नतीजे

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ ही राम माधव वापसी हो गई है। उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के ठीक 24 घंटे के भीतर राम माधव ने पार्टी के चुनावी अभियान को दिशा देने के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कीं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रभारी के रूप में राम माधव की वापसी से बीजेपी की स्थानीय इकाई उत्साहित नजर आ रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें साल 2014 में उनके साथ मिलकर यहां के लोगों ने चुनाव में काम किया था। राम माधव के साथ ही केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को भी इसकी अहम जिम्मेदारी दी गई है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे और आरएसएस के एक जाने-माने चेहरे राम माधव इस बार जम्मू कश्मीर में बीजेपी की राजनीतिक रणनीति और चुनावी कहानी का मसौदा तैयार करेंगे। दो अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों बीजेपी और क्षेत्रीय क्षत्रप पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी के साथ आने का श्रेय राम माधव को दिया जाता है।

राम माधव को इस वजह से दी गई ये जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों की माने तो राम माधव की सक्रिय राजनीति में वापसी पर पिछले कुछ दिनों में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मंथन किया था। मंथन के दौरान नेताओं को लगा कि पार्टी को इस क्षेत्र के प्रभारी के तौर पर राम माधव के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए। बता दें संघ से बीजेपी में आए राम माधव की जम्मू-कश्मीर में भी अहम भूमिका रही है। 2014 से 2019 के दौरान बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी की गठबंधन सरकार बनाने में राम माधव की अहम भूमिका मानी जाती है।

बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सईद को मुख्यमंत्री बनाया गया था। बीजेपी को डिप्टी सीएम का पद मिला था। 2019 में हुए लोक चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद जेपी नड्डा को जब पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था, तब नड्डा ने राम माधव को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में शामिल नहीं किया था।

काम आएगी राम माधव की गठबंधन सरकार वाली केमेस्ट्री

पार्टी नेताओं का कहना है कि राम माधव की वापसी यह संकेत देती है कि बीजेपी को गठबंधन बनाने और इस कहानी को धारदार बनाने की राम माधव की क्षमता पर भरोसा है। इसके साथ ही उनकी अभिव्यक्ति की शैली के साथ मीडिया एक्सपोजर का भी लाभ उठाकर बीजेपी चुनाव में स्थिति बेहतर बनाना चाहती है।

3 चरण में 90 सीटों पर चुनाव

अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों के निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरण में मतदान होगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। इसके बाद दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित होंगे। पहले चरण में राज्य की 24 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 26 और 40 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। बता दें जम्मू-कश्मीर में पिछली बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 2014 में नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में मतदान संपन्न कराया गया था।

Post Views: 327
Tags: #Jammu Kashmir Assembly Elections#Ram Madhav election in-chargeBJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version