Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बदल रहा है राज्यसभा का रूप और रंग, उपराष्ट्रपति ने किया नियमों में फेरबदल, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

DigitalDesk by DigitalDesk
February 28, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
बदल रहा है राज्यसभा का रूप और रंग, उपराष्ट्रपति ने किया नियमों में फेरबदल, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। आप जगदीश धनकड़ जी को कितना जानते हैं? फिलहाल वह उपराष्ट्रपति हैं। उनका सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस, बंगाल में राज्यपाल के पद पर रहते ममता बनर्जी से सीधा टकराव का सफर लंबा रहा है। वह राजनीति के परिपक्व खिलाड़ी रहे हैं।

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़. अब राज्यसभा की चेयर से सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव को रोकने और सदन सुचारू रुप से चलाने की जिम्मेदारी जगदीप धनखड़ के कंधों पर है
  • वह जानते हैं कि अब राजनेताओं से सीधा टकराव संभव नहीं और यही वजह है कि बजट सत्र के पहले चरण में सदन में हंगामे के बाद कई विपक्ष सांसदों को नोटिस थमाने के बाद धनखड़ सांसदों को नसीहत देने से नहीं चूके
  • उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है, संसद के अंदर कोई कुछ भी बोले, उस पर न तो सिविल और न ही क्रिमिनल मुकदमा दर्ज हो सकता है, संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत ये एक बड़ा अधिकार सांसदों को दिया है
  • वैसे, धनकड़ ने ये भी कहा कि ये प्रिविलेज अनक्वालिफाइड नहीं है, हम लोगों का दायित्व है कि जो कुछ सदन में बोलें, जिम्मेदारी और प्रामाणिक तरीके से बोलें

नौकरी अगर आश्रितों को देनी है, तो नियम बदल डाले

अब तक राज्यसभा में, किसी कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार के किसी व्यक्ति को उतने ही दिन के लिए नौकरी मिलती थी, जितने दिनों का मृत व्यक्ति का कार्यकाल बचा होता था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संज्ञान में ये बात आई, तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से नियम को बदलने का आदेश अधिकारियों को दे दिया। अब कर्मचारी अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी तब तक कर सकते हैं जब तक उनकी रिटायरमेंट की उम्र तक न पहुंचे। इससे सभी कर्मचारी जय-जय कर रहे हैं।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

महिला सांसदों का सशक्तीकरण

पीएम मोदी की महिलाओं को मुख्यधारा में लाने और उनके सशक्तीकरण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को जैसे ही पता चला कि सदन की इथिक्स समिति में कोई महिला नहीं है, तो उन्होंने इसे बदल दिया। धनकड़ ने पूछा कि जब बात आचरण की हो रही हो तो उस समिति में महिला ही नहीं रहेगी तो उस समिति का कौई औचित्य ही नहीं बनता। उन्हें बताया गया कि सदन के नियमों के तहत समिति के सदस्यों की संख्या पूरी हो चुकी है, फिर धनकड़ के हस्तक्षेप से नियमों में परिवर्तन भी हुआ और उन्हीं के कहने पर अब इथिक्स समिति में 3 महिलाएं है।

चुनौतियां बड़ी हैं

उपराष्ट्रपति के लिए चुनौतियां बड़ी हैं, क्योंकि बजट के दूसरे भाग के लिए सदन जब बैठेगा तब विपक्ष फिर से दो-दो हाथ करने के इरादे से उतरेगा। इसीलिए, जब राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों को चुनने की बारी आई तो जगदीप धनखड़ एक बार फिर कार्रवाई करते नजर आए। उन्‍होंने ये कहा कि पीठासीन अधिकारियों में महिलाएं भी हों तो और बेहतर होगा।

उन्होंने छोटी पार्टियों से महिला सांसदों को पीठासीन अधिकारियों के पैनल में डालने की वकालत की। चेयरमैन की पहल पर पहली बार नामांकित सदस्यों में से एक और महिला सदस्य पीटी उषा को पीठासीन अधिकारियों के पैनल पर डाला गया।

राज्यसभा के हरेक कर्मी से मिल रहे हैं धनकड़

सदन का हंगामा राज्यसभा चेयरमैन को चिंतित कर रहा है। सत्र नहीं भी चल रहा है और उपराष्ट्रपति हर रोज संसद जाकर अपने कमरे में बैठ रहे हैं। वह क-एक कर व्यक्तिगत रुप से तमाम कर्मचारियों से मिल रहे हैं। ये कर्मचारी अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के हैं। दरअसल उनकी इस कवायद के पीछे है राज्यसभा के कामकाज और संचालन और रोजमर्रा की गतिविधियों में आ रही समस्याओं पर उनकी राय जानना। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई उपराष्ट्रपति और राज्यसभा का चेयरमैन कर्मचारियों से ऐसी मुलाकात कर रहा हो और उन्हीं से समस्यों का समाधान मांग रहा हो।

Post Views: 130
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version