Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

चंद्रयान-3 की सफलता में एमपी की प्रतिभाशाली इन युवाओं का भी रह अहम योगदान

DigitalDesk by DigitalDesk
August 24, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
चंद्रयान-3 की सफलता में एमपी की प्रतिभाशाली इन युवाओं का भी रह अहम योगदान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चंद्रयान-2 की असफलता का अफसोस या कोरोना संक्रमण काल, देश के वैज्ञानिकों का हौसला और दिन-रात की कड़ी मेहनत का ही ये परिणाम है कि भारत ने एक बार फिर चांद पर तिरंगा फहरा दिया है।
चंद्रयान 3 की सफलता ने देश का मस्तक गर्व से उंजा कर दिया है। भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर पहुंचने में कामयाब रहा। इसरो के वैज्ञानिकों की टीम के साथ इंजीनियरों और तकनीशियनों ने चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में दिन-रात काम किया। उनकी जिंदगी चंद्रयान 3 मिशन के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। मिशन चंद्रयान 3 की टीम में मध्यप्रदेश की धरती से भी कुछ प्रतिभाशाली चेहरे शामिल हैं। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मून मिशन के मध्यप्रदेश से जुड़े प्रमुख चेहरे कौन-कौन से हैं।

  • चंद्रयान 3 की टीम में मध्यप्रदेश के भी वैज्ञानिक शामिल
  • मून मिशन से जुड़े हैं मध्यप्रदेश के युवा वैज्ञानिक
  • हरदा की श्रीमती स्मिता देव
  • भोपाल के सचिन कुमार और नितिन भारद्वाज
  • नेविगेटर के रुप में जुडे बालाघाट के प्रमोद सोनी
  • इसरो में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं प्रमोद सोनी
हरदा की बेटी स्मिता देव का भी योगदान रहा
हरदा की बेटी स्मिता देव का भी योगदान रहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की ओर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पीछे मध्यप्रदेश के भी प्रतिभाशाली युवाओं का योगदान है। चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3 की इसरो की टीम में हरदा की बेटी स्मिता देव का भी योगदान रहा है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राध्यापक रहे स्वर्गीय देव सर की बेटी श्रीमती स्मिता देव इस टीम का हिस्सा हैं। यह हरदा ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए हर्ष और गर्व की बात है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026
चंद्रयान 3 की सफलता में भोपाल के सचिन और नितिन का योगदान
चंद्रयान 3 की सफलता में भोपाल के सचिन और नितिन का योगदान

भोपाल के सचिन कुमार और नितिन भारद्वाज

भोपाल के दो युवाओं को हम कैसे भूल सकते हैं जिनका इस मिशन में अहम योगदान रहा है। इसरो के मिशन चंद्रयान-3 के क्रियान्वयन में उन्होंने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। जिनके नाम अरेरा कॉलोनी के नितिन भारद्वाज और अध्योध्या नगर क्षेत्र में रहने वाले सचिन कुमार मालवीय हैं। नितिन ने चंद्रयान-3 की क्रियान्वयन टीम के सदस्य के रूप में अपनी उपयोगिता को साबित किया।

इसरो में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर हैं प्रमोद कुमार सोनी
इसरो में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर हैं प्रमोद कुमार सोनी

बालाघाट के प्रमोद सोनी थे नेविगेटर

इसरो के महान वैज्ञानिकों की टीम ने जिस चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद तक पहुंचाकर इतिहास रचा है। उसमें बालाघाट के वैज्ञानिक प्रमोद सोनी का भी समर्पण अहम है। बालाघाट में पले-बढ़े प्रमोद सोनी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में नेविगेटर यानी मार्गदर्शक की भूमिका में थे। प्रमोद सोनी ने 12वीं तक की पढ़ाई बालाघाट जिले के कटंगी तहसील से ही पूरी की थी। उनके पिता नीलकंठ सोनी पीडब्ल्यूडी से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल उनका परिवार सिवनी में निवास कर रहा है। बता दें चंद्रयान-3 की सफलता में प्रमोद सोनी और उनकी लाइट डायनामिक टीम की भी अहम भूमिका रही है। प्रमोद सोनी के परिचित बताते हैं कि वे इसरो में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी टीम का काम चंद्रयान-3 की दिशा की जानकारी देना था।

Post Views: 489
Tags: Bhopal Sachin MalviyaChandrayaan-3Deputy Project DirectorHarda Smita DevISRONitin BhardwajPramod Kumar Soni
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version