Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इजराइल हमास युद्ध : गाजा के अस्पताल पर गिरा रॉकेट,500 लोगों की मौत,गुनाहगार कौन!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Israel Hamas war rocket hits Gaza Strip hospital
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हमास के हमले के बाद इजरायल के जवाबी हमले लगातार जारी हैं। इस बीच गाजा सिटी के एक अस्पताल पर रॉकेट आकर गिरता है। जिससे वहां शरण लेने वाले 500 लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है और सैकड़ों लोग जख्मी हो गए। हमास ने दावा किया मंगलवार देर रात इजरायली सेना ने इस अस्पताल पर रॉकेट से हमला किया था। वहीं इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने अस्पताल पर इजराइली हमले से इनकार किया है। उन्होंने कहा गाजा में IDF ने नहीं बल्कि हमास के आतंकवादियों ने हमला किया है।

  • गाजा के अस्पताल में 500 लोगों की मौत
  • हमले से इजराइल और हमास दोनों का इनकार
  • इजराइली सेना का दावा—हमने नहीं अस्पताल पर हमला
  • हमास इजराइल की लड़ाई, कब होगी बंधकों की रिहाई

बता दें हमास की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गाजा सिटी के अल अहली अस्पताल पर इजरायल ने ही हवाई हमला किया है। जिसमें कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई। ये हमला उस वक्त अस्पताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। जारी तस्वीरों में अस्पताल के हॉल में आग लगी हुई दिखाई दे रही है जबकि टूटे हुए कांच और क्षत-विक्षत शव यहां वहां पड़े देखे गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बढ़ रहा अमेरिका के खिलाफ आक्रोश, लेबनान में दूतावास को लगाई आग

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का गुबार ने अमेरिका को भी जद में ले लिया है। गाजा पट्टी के अस्पताल पर मिसाइल अटैक में 500 लोगों के मरने की खबर ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। इजरायल का कहना है कि यह उसने नहीं हमला हमास या फिर फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद के आतंकियों ने किया है। जबकि अरब देश हमले के पीछ़े इजरायल का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं अमेरिका के खिलाफ भी लोग भड़क गए हैं। लेबनान में तो अमेरिकी दूतावास को ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। इन नाराज लोगों ने अमेरिकी दूतावास को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि सेना ने आंसू गैस के गोले दागकर किसी तरह लोगों को वहां हटाकर आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद लेबनान के अमेरिकी दूतावास पर हजारों की भीड़ जुट गई। हाथों में फिलिस्तीन के झंडे लिये ये लोग अमेरिका-इजरायल के खिलाफ लोग नारे लगा रहे थे। इसी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने दूतावास को ही आग के हवाले कर दिया। कुछ लोगों ने तो दूतावास में लगे अमेरिकी झंडे भी निकालने की कोशिश की। ये लोग फिलिस्तीन का फ्लैग लगाते देखे गए। वहीं लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने भी एक दिन के बंद का आव्हान किया है।

बाइडेन की इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंच रहे हैं। बाइडेन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हमास लगातार इजराइल पर रॉकेट बरसा रहा है। बता दें से में इजराइल में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के सामने सिर्फ राजनीतिक नहीं इसके साथ ही सिक्योरिटी को लेकर भी बड़ी चुनौती होगी। सुरक्षित रहने के लिए ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें भी किसी बंकर में पनाह लेनी पड़ जाए। बता दें इजरायल और हमास में 13 दिनों से युद्ध चल रहा है। इस बीच मंगलवार 17 अक्टबर की शाम गाजा के अस्पताल पर रॉकेट अटैक में पांच सौ लोगों की मौत हो गई। हमला ऐसे समय हुआ जब आज बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और मिडिल ईस्ट के दौरे पर पहुंचने वाले थे। अब वे सिर्फ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से ही मुलाकात करेंगे। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अमेरिकी राष्ट्रपति से होने वाली मुलाकात को रद्द कर दिया है।

युद्ध का भारत की अर्थ व्यवस्था पर असर

इजरायल हमास युद्ध का असर भारत पर भी दिखना लगभग तय माना जा रहा है। युद्ध का असर भारत की अर्थ व्यवस्था ही नहीं आम जनता की जेब पर भी होगा। युद्ध ने दरअसल इजरायल और फिजिस्तीन के साथ कारोबार और आयात-निर्यात प्रभावित किया है। जिससे महंगाई से परेशान आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि दूध सब्जी रोटी और रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर कर्ज और निवेश सबपर विपरीत असर पड़ सकता है। इजराइल-हमास युद्ध का सबसे बड़ा प्रभाव कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा। किमतें बढ़ेंगी तो निश्चित ही मंहगाई भी बढ़ेगी। बता दें भारत कच्चे तेल की अपनी जरूरत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होगी तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे और इसका असर अर्थ व्यवस्था पर होगा।

Post Views: 213
Tags: HamasIsraelkilling 500 peoplerocket hits Gaza Strip hospitalwar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version