ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। ईरान ने दो भारतीय जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। ये दोनों जहाज बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच ट्रांजिट कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद ज्यादातर जहाज वहीं फंसे हुए थे और ट्रैफिक लगभग ठप हो गया था, जिससे भारत में तेल सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में इन जहाजों का निकलना बड़ी राहत माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने सिर्फ भारतीय फ्लैग वाले जहाजों को पास दिया। इससे पहले एक लाइबेरियन फ्लैग वाला टैंकर, जो सऊदी क्रूड लेकर आ रहा था और जिसका कैप्टन भारतीय था, दो दिन पहले सुरक्षित मुंबई पोर्ट पहुंच चुका है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ईरान से बातचीत के बाद हालात में नरमी आई बताई जा रही है। ईरान ने साफ कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका कंट्रोल है। IRGC कमांडर रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई होगी। उनके मुताबिक, एक्सप्रेस रोम और मयूरी नारे जैसे जहाज वार्निंग अनदेखी करने पर हमले का शिकार हुए।
US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #HormuzStrait #Iran #India #OilCrisis #BreakingNews #GlobalNews
Related Content
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा
By
DigitalDesk
March 12, 2026
AI से बदलेगी भारतीय रेल की तस्वीर: ट्रैक से ट्रेन तक हाईटेक निगरानी और सेफ्टी का नया दौर
By
DigitalDesk
March 12, 2026
Gold-Silver Price: सोना चमका, चांदी फिसली भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की तेजी से बदले कीमती धातुओं के रुख
By
DigitalDesk
March 12, 2026