IPL 2026 Match 13: राजस्थान vs मुंबई, इन 5 खिलाड़ियों से MI को सबसे बड़ा खतरा

आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि राजस्थान के 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो मुंबई के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी से मुंबई को खतरा

राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन बेहतरीन लय में नजर आए हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि गुजरात के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना सकती है।

यशस्वी जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी से बन सकता है बड़ा स्कोर

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। अगर जायसवाल लंबी पारी खेलते हैं तो राजस्थान बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है।

ध्रुव जुरेल ने नंबर 3 पर संभाली टीम की जिम्मेदारी

मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया था। जुरेल जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

रवि बिश्नोई की स्पिन गेंदबाजी से MI के बल्लेबाज परेशान

स्पिनर रवि बिश्नोई इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। अब तक 2 मैचों में 5 विकेट लेकर वे पर्पल कैप की रेस में आगे हैं।

जोफ्रा आर्चर की तेज रफ्तार गेंदें बन सकती हैं गेम चेंजर

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी स्पीड और सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए थे, जो उनकी काबिलियत दिखाता है।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version