Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आगाज…राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ…सीएम ने कहा- ‘कोविड में काढ़े ने बचाई लोगों की जान’

DigitalDesk by DigitalDesk
December 18, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
International Forest Fair inaugurated Bhopal Lal Parade Ground Governor Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल में आज मंगलवार 17 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मेले का शुभारंभ किया।

  • 7 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ
  • मप्र वन संपदा की दृष्टि से समृद्ध राज्य-राज्यपाल
  • प्रदेश की पहचान वन, वनोपज और वन्य-प्राणी-मुख्यमंत्री
  • लाल परेड ग्राउंड में 23 दिसंबर तक लगेगा मेला

सीएम डॉ.मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय वन मेले की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा वन संपदा मध्यप्रदेश में गौरव की ऊंचाईयों को छू रही है। एमपी में 31% वन सम्पदा में है। जंगल के आभूषण बाघ, तेंदुआ और चीता वन में मिलते हैं। मध्यप्रदेश जहां बाघ में नंबर वन पर है तो चीता का भी पुनः स्थापन किया जा रहा है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा वनवासी भाई बहन जंगल कटने नहीं देते है, जो अच्छी बात देखने को मिली है। सीएम ने कहा वन संपदा ग्रामीण भाई बहनों के कारण बची है। जीवन के लिए दवाइयां जंगल में हैं। बीमारी का इलाज जंगलों की वन सम्पदा में है। सीएम ने कहा कोरोना काल में जिंदगी बचाने का काम आयुर्वेदिक काढ़े ने किया। औषधि निर्माण के केंद्र बने हैं।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

राज्यपाल ने की एमपी सरकार की तारीफ

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सीएम डॉ.मोहन यादव के कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में प्रगति हो रही है। सीएम डॉ.मोहन यादव सक्रिय है। सीएम इंग्लैंड और जर्मनी गए। 78 करोड़ का इन्वेस्टमेंट लेकर आए। राज्यपाल ने वन मेले को लेकर सभी को बधाई भी दी और औषधियों के महत्व को बताया। इससे पहले वन्य राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा भोपाल वन मेला दिव्यता और भव्यता का प्रतीक बन चुका है। राज्य सरकार की ओर से तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिया जाने वाला मानदेय तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। विभाग में अब अनुकंपा नियुक्ति के साथ ही दुर्घटना पर राहत राशि के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रारंभ में लघुवनोपज संघ के एमडी विभाष ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए मेले की विस्तार से जानकारी दी। वहीं अतिथियों को बांस को टोकरी और अन्य वन्य उत्पाद, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए गए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वन मेले में लगे विभिन्न स्टाल का अवलोकन भी किया।

Post Views: 420
Tags: #International Forest Fair inaugurated Bhopal#Lal Parade Ground#mp Chief Minister#mp Governor
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version