Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

इंदौर में हादसा: बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, 12 घायल…पैर काटकर महिला को निकाला!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 23, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Indore Building collapse kills 2 injures 12 woman rescued after cutting off her leg
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंदौर में हादसा: बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, 12 घायल…पैर काटकर महिला को निकाला!

हादसे ने दहला दिया इंदौर शहर

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर शहर में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जवाहर मार्ग पर रानीपुरा के दौलतगंज इलाके में रात करीब 9.12 बजे तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। धमाके जैसी आवाज से पूरा इलाका दहल गया और कुछ ही देर में चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान अचानक तिरछा होकर गिरा और उसमें रह रहे लोग मलबे में दब गए। हादसे के समय घर में महिला, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। शुरुआती रेस्क्यू में चार से पांच घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। देर रात तक राहत कार्य चलता रहा।

बिजली गुल, देर रात तक चला रेस्क्यू

मकान गिरने के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना बड़ी चुनौती रहा। नगर निगम और पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। रात 12.30 बजे तक 11 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। घायलों में एक महिला को बाहर निकालने के लिए डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। तीन माह की बच्ची और सात साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मलबे में दबे लोगों को निकालने में भारी मशक्कत

पड़ोसियों के मुताबिक मकान मो. उमर का था, जिसमें तीन परिवार रहते थे। निचले हिस्से में दो गोदाम थे, जो हादसे से सवा घंटे पहले बंद हो चुके थे। मकान में कुल 13 लोग मौजूद थे। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, नगर निगम और पुलिस की टीमों ने रातभर रेस्क्यू चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

महिला आफरीन का पैर काटकर निकाला गया

सबसे हृदयविदारक दृश्य तब सामने आया जब 32 वर्षीय आफरीन को मलबे से बाहर निकालना था। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए एनेस्थिसिया देकर एक पैर काटना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों और घायलों की सूची

हादसे में अल्फिया (20) पिता रफीउद्दीन और फहीम की मौत हो गई। अल्फिया का शव देर रात करीब डेढ़ बजे और फहीम का शव मंगलवार सुबह करीब 4 बजे निकाला जा सका।

हादसे में ये लोग हुए घायल

अलताफ (28) पिता रफीउद्दीन

रफीउद्दीन (60) पिता मो. उमर

यासिरा (3 माह) पिता जिया

नबी अहमद (7)

सबीता अंसारी (28) पिता मो. अलताफ

सबीउद्दीन (62) पिता मोहम्मद

सलमा बी (45) पति रफीउद्दीन

आलिया अंसारी (23) पिता मो. जिया उल हक

शाहिदा अंसारी (55) पति शमीउद्दीन

अमीनउद्दीन (45)

आफरीन (32)

सभी घायलों का का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है।

प्रशासन ने मोर्चा संभाला

इंदौश्र कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी दी कि हादसे के समय मकान में 13 लोग थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन की कई टीमें लगीं और रातभर कोशिशें जारी रहीं। पुलिस और निगम के कर्मचारी लगातार मलबा हटाने में जुटे रहे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

कारणों की जांच शुरू

हालांकि मकान गिरने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि मकान काफी जर्जर हो चुका था और लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई थी। इलाके के लोगों का आरोप है कि प्रशासन को समय रहते नोटिस जारी कर मकान खाली करवाना चाहिए था। अब नगर निगम ने जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे के बाद इंदौर शहर में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिले। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर मकानों का सर्वे कर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायलों के परिवारजन अस्पताल के बाहर अपनों की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इंदौर का रानीपुरा हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि शहर में जर्जर मकानों की पहचान और उन पर कार्रवाई कितनी जरूरी है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए चेतावनी है कि लापरवाही किस तरह जिंदगी छीन सकती है। दो मासूम जिंदगियों का जाना और दर्जनभर लोगों का घायल होना पूरे शहर के लिए दुखद और गंभीर सबक है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 511
Tags: #12 injured due to building collapse in Indore#Indore Ranipura accident #2 people dead
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version