इंडियन मोनालिसा जो ग्वालियर के संग्रहालय में रखी है
मोनालिसा के पेंटिग के बारे में सभी जानते हैं। क्या आप इंडियन मोनालिसा के बारे मे जानते हैं। इंडियन मोनालिसा कोई पेटिंग नहीं है बल्कि ये एक मूर्ति है वो भी पत्तऱ तराश कर बनाई हुई। पत्थर तराशना मतलब की स्टोन कार्विंग से इस मूर्ति को बनाया गया है। ये 9 वीं और दसवीं शताब्दी की मूर्ति बताई जाती है। लेकिन मूर्ति की भाव-भंगिमाऐं और चेहरे की मुस्कान ऐसी है कि इसको विदेशों में इंडियन मोनालिसा के नाम से जानते हैं। ये मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मिली है। देश के दिल मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में पुरात्तविक महत्तव की स्मारक और मूर्तियां जगह जगह बिखरी पड़ीं है।