Wednesday, August 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हाईअलर्ट, 5 जुलाई तक विशेष सतर्कता बरतें…रिकॉर्ड तोड़ बारिश का खतरा, कई राज्यों में बाढ़ की चेतावनी..!

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2025
in Uncategorized
0
Indian Meteorological Department warning that there may be more than normal rainfall 9July 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

5 जुलाई तक विशेष सतर्कता बरतें…विशेषकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हाईअलर्ट
जुलाई 2025… रिकॉर्ड तोड़ बरसात का खतरा, कई राज्यों में बाढ़ की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि जुलाई 2025 में देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। खासतौर पर मध्य भारत, उत्तराखंड, और हरियाणा के लिए यह महीना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Related posts

Ring of Jupiter on the Mount of Jupiter What does it signify Discover its significance in palmistry

गुरु पर्वत पर बनी रिंग ऑफ जुपिटर रेखा: क्या देती है संकेत? जानिए हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व

August 5, 2026
Horoscope

Wednesday Horoscope: पंचांग, ग्रहदशा और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल …जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

August 5, 2026

कई राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा?

आईएमडी के अनुसार, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

उत्तराखंड और हरियाणा में भी भारी वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को खतरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में बहने वाली कई नदियां, जैसे कि सुवर्णरेखा, बुधबलंग, और जलाका, पहले से ही खतरे के निशान के करीब हैं।

ओडिशा में रेड अलर्ट जारी,होगी बारिश भारी

ओडिशा सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यहां की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ODRAF और बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक 23 लोगों की जान बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में जा चुकी है। चारधाम यात्रा भी बारिश के कारण कई बार बाधित हुई है। राज्य में 34% अधिक वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से काफी ऊपर है।

NCR और दिल्ली में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र का तापमान तो गिरा दिया, लेकिन आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कहां होगी कम बारिश?

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जुलाई में बारिश सामान्य से कम रह सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान भी कई क्षेत्रों में सामान्य से कम और कुछ में ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राज्यों को चाहिए कि वे समय रहते बचाव और राहत कार्यों की तैयारी करें। आम जनता को भी सलाह दी जाती है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version