Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जानें क्या है भारत की टेरिटोरियल आर्मी या प्रादेशिक सेना…आर्मी चीफ को मिली इस स्पेशल सेना को बुलाने की ये शक्ति

भारत सरकार की ओर से भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र दि्वेदी को टेरिटोरियल आर्मी यानी प्रादेशिक सेना के प्रत्येक अधिकारी और प्रत्येक भर्ती व्यक्ति को जरुरी सुरक्षा प्रदान करने या नियमित सेना का समर्थन और पूरक बनने की शक्तियां प्रदान कर दी हैं।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026
  • भारत की टेरिटोरियल आर्मी में हैं 50 हजार जवान
  • टेरिटोरियल आर्मी 65 यूनिट और 6 बटालियन
  • केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख को प्रदान की प्रादेशिक सेना को बुलाने की शक्ति
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम
  • प्रादेशिक सेना की तैनाती से भारत की सैन्य तत्परता
  • नागरिक-सेना एकीकरण और आपातकालीन लचीलापन बढ़ेगा

पिछले दिनों यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में लिया गया है। जिसके तहत भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ सटीक सैन्य कार्रवाइयां कीं। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने और आपातकालीन परिस्थितियों में भारतीय सेना की तत्परता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

जंग हुई तो उतरेंगी धोनी-अभिनव बिंद्रा जैसी हस्तियां

  • भारतीय सेना को मिला टेरिटोरियल आर्मी बुलाने का अधिकार
  • पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
  • सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को मिला टेरिटोरियल आर्मी का अधिकार
  • टीए के अफसरों को भी मदद के लिए जुटाने का मिला अधिकार
  • जरूरत पड़ी तो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा
  • अभिनेता मोहनलाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लेंगे जंग में हिस्सा
  • दुश्मन के खिलाफ जंग के मैदान में मोर्चा संभालेगी टेरिटोरियल आर्मी
  • कपिल देव व सचिन पायलट भी हैं टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा
  • 6 मई को जारी आदेश 9 फरवरी 2028 तक रहेगा प्रभावी

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें भारतीय सेना प्रमुख को प्रादेशिक सेना नियमों के तहत विशेष शक्तियाँ प्रदान कीं गईं। इस अधिसूचना के तहत भारतीय सेना प्रमुख अब प्रादेशिक सेना के सभी अधिकारियों और जवानों को बुलावा भेज सकते हैं।

आवश्यक सुरक्षा प्रदान करना, इसके तहत रणनीतिक स्थानों और बुनियादी ढांचे के साथ संदेनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नियमित सेना का समर्थन और सप्लीमेंट बनना, इसके तहत युद्ध, आपदा या दूसरी आपातकालीन परिस्थितियों में नियमित सेना की क्षमता को बढ़ाना है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के संदर्भ में यह निर्णय विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें पिछले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का रहा है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर-1 के तहत 7 मई को पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों निशाना बनाया उनको नष्ट किया है। इसके बाद से ही पाकिस्तान बोखला गया है। उसने 7 और 8 मई की रात को भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन के साथ मिसाइल से हमले की कोशिश की। जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

क्या है प्रादेशिक सेना यानी टेरिटोरियल आर्मी

प्रादेशिक सेना या टेरिटोरियल आर्मी भारत की सशस्त्र सेनाओं का एक स्वैच्छिक, अंशकालिक नागरिक बल है। जिसे टेरिटोरियल आर्मी एक्ट के तहत साल 1949 में स्थापित किया गया था। साल 1949 में गठन किये गये इस प्रादेशिक सेना का मुख्य उद्देश्य नियमित सेना को युद्ध और आपदा के साथ ही अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्रदान करना है। प्रादेशिक सेना में शामिल होने वाले जवान और अधिकारी सामान्य नागरिक की ही तरह जीवन जीते हैं। लेकिन वे समय-समय पर सैन्य प्रशिक्षण लेते हैं। ड्यूटी के लिए बुलाए भी जाते हैं।

क्या है प्रादेशिक सेना की विशेषता

इसकी संरचना की बात करें तो प्रादेशिक सेना में पैदल सेना, सिग्नल्स, इंजीनियरिंग और रसद जैसे विभिन्न विभाग शामिल हैं। इसमें इकाइयां जैसे इन्फैंट्री बटालियन के साथ इकोलॉजिकल टास्क फोर्स और रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट को शामिल किया गया है।
इसमें भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष की आयु का भारतीय नागरिक, जो शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हों। प्रादेशिक सेना में भर्ती होने के लिए योग्य हैं। इसमें पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं।

प्रादेशिक सेना का प्रशिक्षण की बात करें तो प्रादेशिक सेना के जवानों को नियमित रुप से भारतीय सेना के समान प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जिसमें हथियारों को चलाने के साथ युद्ध रणनीति और आपदा प्रबंधन शामिल हैं। उपयोगिता की बात करें तो प्रादेशिक सेना को साल 1962, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध के दौरान तैनात किया जा चुका है।

Tags: #given charge #Territorial Army#Indian Army Chief General Upendra Dwivedi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version