Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत गौरव ट्रेन, भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुई नए युग की शुरुआत,विरासत और धरोहर तक पहुंचेंगे पर्यटक

DigitalDesk by DigitalDesk
March 2, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
india pride train
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत गौरव ट्रेन हमारे देश के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत कह सकते हैं। दरअसल इस ट्रेन को पटरी पर उतारने का मुख्य उद्देश्य को देश की वास्तविक विरासत के साथ धरोहर तक आमजन को आसानी से पहुंचाना है। ट्रेन के खासियत है कि इसमें दो गार्ड वैन सहित 14 से 20 कोच हैं। इतना ही नहीं पैसेंजर के लिए लग्जरी बजट कोच भी विकल्प के रुप में मौजूद हैं। साथ ही ट्रेन यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। जिसमें स्टॉप अवर प्लेसेस पर साइट सीन के साथ ही फूड, स्थानीय परिवहन और होटल की सुविधा शामिल हैं।

  • पटरी पर भारत गौरव ट्रेन
  • पर्यटकों को मिली नई और लग्जरी सुविधा
  • पर्यटक देख सकेंगे भारत की सांस्कृतिक विरासत
  • 14 से 20 कोच की ट्रेन में हैं दो गार्ड
  • पैसेंजर के लिए होंगे लग्जरी बजट कोच

भारत गौरव ट्रेन के जरिए दुनिया भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से देख सकती है। इसकी शुरुआत का उद्देश्य भी यहीं है। भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ट्रेन की डिजाइन सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर की ग ई है। ट्रेन में सवार होने को लेकर पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। ये दिल्ली से अगले आठ दिन तक गुजरात के लिए भारत गौरव यात्रा ट्रेन की शुरुआत है। भारत गौरव ट्रेन के यात्री गुजरात की विरासत ही नहीं यहां के तीर्थ स्थलों के भी दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन में सवार पर्यटक यात्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ ही चंपानेर और सोमनाथ के दर्शन करेंगे तो द्वारका और नागेश्वर के साथ बेत द्वारका, अहमदाबाद ही नहीं मोढेरा प्रमुख का आनंद ले सकते हैं। रेवाड़ी, गुरुग्राम, रींगस, अजमेर और फुलेरा के रेलवे स्टेशन से यात्री सवार हो सकते हैं। IRCTC की ओर से टिकट बुकिंग के लिए भुगतान की कई सुविधाएं दी हैं। आप पेमेंट गेटवे का ऑप्शन और ईएमआई से भी कर सकते हैं। पर्यटक इस विशेष रेलगाड़ी से अगले आठ दिन यात्रा का भरपूर आनंद ले सकते हैं। भारत सरकार की पहल पर देश की गौरवमयी इतिहास, धार्मिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों, नदियों, पहाड़ों को देखने के लिए भारत गौरव स्कीम लाया गया था। इतना ही नहीं इसके साथ आप अपने चुने हुए गंतव्य स्थलों पर स्थानीय परिवहन का लाभ ले उठा सकते हैं। पसंदीदा भोजन का लाभ भी उठा सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कोरोना के चलते नहीं आ सकी थी पटरी पर

बता दें भारतीय रेलवे ने दो साल पहले ही इसकी पहल कर दी थी। लेकिन तब कोरोना संक्रमण फैलने से योजना को अमल नहीं किया जा सका। इतना ही नहीं ट्रेन को ज्यादा यात्री भी नहीं मिले ऐसे में नई शुरुआत की गई। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे को भारत गौरव ट्रेन का खरीदार मिला है। ऐसे में आईआरसीटीसी ने पूर्वोत्तर रेलवे से करीब पन्द्रह रेक की ट्रेन लीज पर बुक की है। जिसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से रेलवे को सुरक्षा गारंटी के तौर पर करीब एक करोड़ रुपए की राशि जमा की गई है। लिहाजा भारत गौरव के रूप में नॉर्थ ईस्ट रेलवे की ये पहली ट्रेन है। फिलहाल कंपनी ने ट्रेन रेक तीन साल के लिए लीज पर लिये हैं।

Post Views: 185
Tags: bharat pride traincultural heritageluxury amenitiesluxury budget coachTourist
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version