पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झूठा इकरार किया कि वो संघर्ष विराम के लिए तैयार है। 10 मई की शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच संघर्ष विराम हो भी गया था, लेकिन जैसा की पाकिस्तानी फितरत है उसने महज तीन घंटे बाद ही उसने सीज फायर का उल्लंघन किया और भारत के सीमावर्ती राज्यों पर ड्रोन से हमले जारी रखे। हालांकि सुबह होते होते उसकी अक्ल ठिकाने आ गई, और सीज फायर का पालन शुरु कर दिया। इससे पहले भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार की रात चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की। डोभाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुआ हैं। ऐसे में भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। डोभाल ने कहा भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन आतंकी ढांचे पर कार्रवाई कराना जरूरी था।
- NSA अजीत डोभाल ने की चीनी विदेश मंत्री से बात
- पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कही ये बात
- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी
- युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है
- भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता
- यह दोनों पक्षों के हित में भी नहीं
सूत्र बताते हैं कि अजीत डोभाल ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुए हैं। ऐसे में भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता और यह दोनों पक्षों के हित में भी नहीं है। डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने की पहल की है और भारत ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल होगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक और विदेश मंत्री वांग यी ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान शांत और संयमित रहेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि बातचीत और परामर्श के जरिए मतभेदों को ठीक से संभाल लिया जाएगा और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाएंगे।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा चीन भारत और पाकिस्तान के बीच परामर्श के जरिए से व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम का समर्थन करता है। यह भारत पाकिस्तान दोनों ही देशों के मौलिक हित में है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समान आकांक्षा को भी पूरा करता है।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यह भी कहा कि चीन पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की निंदा करता है। चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया परिवर्तन और उथल-पुथल दोनों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में एशिया में शांति के साथ स्थिरता को हर हाल में बनाये रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान ऐसे दोनों पड़ोसी हैं जिन्हें भी दूर नहीं किया जा सकता है। यह दोनों देश चीन के पड़ोसी हैं।