Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा में गड़बड़ी की आशंका !

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2022
in मध्य प्रदेश, राजनीति
0
भारत जोड़ो यात्रा में गड़बड़ी की आशंका !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस नेताओं ने क्यों जताई साजिश की आशंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इस दौरान राहुल छह से अधिक जिलों से गुजरते हुए राजस्थान चले जाएंगे। इसे लेकर जहां भाजपा नेताओं के बयानों से सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस अब भारत जोड़ो यात्रा के दोरान किसी प्रकार का उपद्रव और गड़बड़ी होने की आशंका  जता रही है। इसे लेकर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह के साथ युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा का संयुक्त बयान भी आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाजपा  उपद्रव करवा सकती है।

गोविंद सिंह की यात्रा में फायरिंग

दरअसल मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की यात्रा में एक युवक के कट्टा लेकर घुस गया था। जिस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में अनहोनी की आशंका जताते हुए शिवराज सरकार से सुरक्षा की मांग की है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। 20 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। लेकिन इस यात्रा से पहले ही यात्रा से संबंधित डॉक्टर गोविंद सिंह की यात्रा में जिस तरह से एक व्यक्ति ने कट्टा लेकर प्रवेश किया। जिसने गोली चलाई उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार जानबूझकर यात्रा को समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा रही। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि यह घटना ठीक उसी दिन हुई है। जिस दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने इंदौर में आधिकारिक रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर संवाददाता सम्मेलन में पूरे कार्यक्रम को सार्वजनिक किया। लिहाजा इसे सिर्फ संयोग नहीं माना जा सकता।

Related posts

Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संदेश….पेड़ लगाएं, प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं..

June 5, 2026

असामाजिक तत्वों के जरिए भाजपा कर सकती है उपद्रव

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह घटना ठीक उसी दिन हुई है। जिस दिन प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में आधिकारिक रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भाजपा असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा जिम्मेदारी से अपना काम करें और भाजपा सरकार राहुल गांधी की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने दें।

मंत्रियों के बयानों से साजिश की बू-कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है वह प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करें। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों का प्रवेश न होने दें। जिस तरह के बयान भाजपा सरकार के मंत्री दे रहे हैं। उससे लगता है कि वह कानून व्यवस्था बनाने के बजाय कानून व्यवस्था बिगाड़ने का इरादा रखते हैं। राहुल गांधी भारत के इतिहास की सबसे लंबी पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में नया जोश है। मध्यप्रदेश में भी यात्रा करीब 350 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी। राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर और आदिवासी समाज के महानायक टंट्या भील की जन्मस्थली पर भी जाएंगे। वे ओंकारेश्वर में भी दर्शन करेंगे।

सरकार उपलब्ध कराए सुरक्षा

राहुल गांधी के इन कार्यक्रमों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार को तुरंत एक बयान जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी की यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सजग रहना चाहिए। अपनी तरफ से इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भाजपा राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कोई षड्यंत्र या शरारत न कर सके। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे अपने पद के दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें और गांधी की यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करें।

ये भी पढे़ं-

क्या कांग्रेस को मिलेगी उसकी खोई हुई जमीन?

http://liveindia.news/india-jodo-yatra-of-rahul-gandhi/

Post Views: 320
Tags: conspiracy suspicionIndia Jodo Yatrapossibility of error Leader of Opposition Dr. Govind SinghRahul GandhiThreat of attack on India Jodo Yatra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version