Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अरुणाचल में बन रहा नया राजमार्ग, भारत-तिब्बत-चीन-म्यांमार सीमा के करीब से गुजरेगा

फ्रंटियर हाइवे का दिया है नाम

DigitalDesk by DigitalDesk
December 19, 2022
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
अरुणाचल में बन रहा नया राजमार्ग, भारत-तिब्बत-चीन-म्यांमार सीमा के करीब से गुजरेगा

तस्वीर इंटरनेट से साभार। प्रतीकात्मक है।

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। सरकार अगले पांच वर्षों में अरुणाचल प्रदेश में एक नया राजमार्ग बनाने जा रही है। यह भारत-तिब्बत-चीन-म्यांमार सीमा के बिल्कुल करीब से गुजरेगा। इसे ‘फ्रं​टियर हाईवे’ का नाम दिया है और यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से 20 किमी के करीब होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय इस 1,748 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण करेगा।  उत्तर-पूर्व खासकर अरुणाचल में चीन के बार-बार घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है और इसे NH-913 के नाम से जाना जाएगा।

  • 18 दिसंबर को पीएम शिलांग में थे
  • उन्होंने उत्तर पूर्व को हजारों करोड़ की परियोजनाएं दी
  • फ्रंटियर हाइवे उनमें से एक है
  • यह सीमा से लगती सबसे लंबी सड़क योजना है

चीन को है मुंहतोड़ जवाब

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

चीन एलएसी पर अपनी तरफ बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है जिसके जवाब में भारत भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने बुनियादे ढ़ांचे को मजबूत कर रहा है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह राष्ट्रीय राजमार्ग बोमडिला से शुरू होगा और नफरा, हुरी और मोनिगोंग से होकर गुजरेगा। यह भारत-तिब्बत सीमा पर निकटतम बिंदु है।  यह सड़क जिदो और चेनक्वेंटी से भी गुजरेगी, जो चीन सीमा के सबसे करीब हैं।

लगभग 800 किमी का गलियारा ग्रीनफील्ड होगा।  इस हाइवे को 9 हिस्सों में बांटा गया है।  2024-25 में इस प्रोजेक्ट के सभी कार्यों की स्वीकृति हो जाएगी। आमतौर पर निर्माण पूरा होने में लगभग 2 साल लगते हैं। पूरी परियोजना के 2026-27 तक पूरा होने की उम्मीद है। ’ इस प्रोजेक्ट को लेकर पहली बार 2016 में ‘एम्पावर्ड कमेटी ऑन बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर’ ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPRs) बनाने के लिए कदम उठाने की सिफारिश की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कल कहा भी था कि डंके की चोट पर सीमा क्षेत्रों में निर्माण हो रहा है, उत्तर पूर्व को पूरे देश से जोड़ा जा रहा है। इस फ्रंटियर हाईवे से कनेक्ट होने के लिए अरुणाचल प्रदेश में इंटर-कॉरिडोर विकसित करने का भी प्रस्ताव है। ऐसी सड़कें और विकास कार्य यहां के गांवों से पलायन पर रोक लगाएंगे।

Post Views: 291
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version