Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग में मना ‘रीडिंग वीक’ने भारत-चीन के सांस्कृतिक सम्बंध हुए मजबूत, टैगोर-थीम वाली कलाकृति बनी विशेष आकर्षण

DigitalDesk by DigitalDesk
July 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
पेइचिंग में मना ‘रीडिंग वीक’ने भारत-चीन के सांस्कृतिक सम्बंध हुए मजबूत, टैगोर-थीम वाली कलाकृति बनी विशेष आकर्षण
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन में भारतीय दूतावास और होराइजन इनसाइट्स सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 31 जुलाई, 2026 तक
आयोजित ‘रीडिंग वीक’साहित्य और संस्कृति के माध्यम से भारत और चीन के बीच संवाद को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा
है। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य पुस्तक प्रेमियों को दोनों देशों की उत्कृष्ट साहित्यिक परंपराओं से
परिचित कराना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

बड़ी संख्या में पु्तक प्रेमियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में चीनी पक्ष ने रू शि, एलीन चांग, लिन हुईन, शेन कॉन्गवेन और सनमाओ जैसे प्रतिष्ठित चीनी
साहित्यकारों की क्लासिक रचनाओं की अनुशंसा की। वहीं भारतीय पक्ष ने यात्रा, इतिहास, योग, भारतीय खान-पान
और भारतीय संस्कृति से सम्बंधित पुस्तकों को पाठकों के लिए प्रस्तुत किया। आयोजन भारतीय दूतावास के
सांस्कृतिक केंद्र और होराइजन इनसाइट्स सेंटर के पारंपरिक चीनी संस्कृति अनुभव हॉल में आयोजित किया गया,
जहाँ बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों ने भाग लिया।

Related posts

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से बढ़ी

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से बढ़ी

July 26, 2026
दक्षिण चीन सागर विवाद के बीच चीन-आसियान साझेदारी बरकरार, क्षेत्रीय सहयोग पर बढ़ा जोर

दक्षिण चीन सागर विवाद के बीच चीन-आसियान साझेदारी बरकरार, क्षेत्रीय सहयोग पर बढ़ा जोर

July 26, 2026

रीडिंग वीक के पहले दिन, 24 जुलाई को, होराइजन इनसाइट्स सेंटर ने भारतीय दूतावास को “चीन और भारत के बीच
लाइलैक का काव्यात्मक आकर्षण” शीर्षक वाली एक विशेष टैगोर-थीम आधारित कलाकृति भेंट की। यह हस्तनिर्मित
कलाकृति भारतीय वॉटरकलर कागज़ पर तैयार की गई है, जिसमें पेइचिंग के ऐतिहासिक फायुआन मंदिर से संजोए
गए सूखे लाइलैक के फूलों को कलात्मक रूप से जड़ा गया है।
हाओहान थिंक टैंक के कला निदेशक और सुलेखकार वांग यी द्वारा तैयार इस कलाकृति में पारंपरिक चीनी लघु
नियमित लिपि (स्मॉल रेगुलर स्क्रिप्ट) में चार महत्वपूर्ण साहित्यिक विषयों को अंकित किया गया है। इनमें 1924 में
चीन यात्रा के दौरान गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा फायुआन मंदिर में लाइलैक पर लिखी गई कविता, बौद्ध आचार्य
मास्टर ताइक्सू द्वारा महात्मा गांधी और टैगोर को समर्पित कविताएँ, महात्मा गांधी के चयनित विचार तथा बीजिंग
सेकंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के शिक्षक सोंग चुनमिंग की लाइलैक विषयक मौलिक कविताएँ शामिल हैं।
यह कलाकृति केवल एक कलात्मक रचना नहीं, बल्कि भारत और चीन की साझा सांस्कृतिक स्मृतियों का सजीव
दस्तावेज़ है। भारतीय हस्तनिर्मित कागज़, फायुआन मंदिर के लाइलैक और पारंपरिक चीनी सुलेख के माध्यम से यह
कृति दोनों देशों के साहित्य, दर्शन और सांस्कृतिक मूल्यों को एक सूत्र में पिरोती है।

गुरूदेव रवीनद्रनाथ टैगोर की कविता पर बनी कलाकृति
फायुआन मंदिर भारत-चीन सांस्कृतिक सम्बंधों का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। लगभग एक शताब्दी पहले
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी चीन यात्रा के दौरान यहीं लाइलैक से प्रेरित होकर कविता लिखी थी। उसी
ऐतिहासिक विरासत को आधार बनाकर तैयार की गई यह कलाकृति अतीत और वर्तमान के बीच सांस्कृतिक संवाद का
एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।
आयोजकों का मानना है कि रीडिंग वीक केवल पुस्तकों को पढ़ने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह साहित्य, कला और
विचारों के माध्यम से लोगों को जोड़ने की एक सार्थक पहल है। ऐसे आयोजन दोनों देशों के बीच आपसी समझ, मित्रता
और सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
Post Views: 16
Tags: #IndiaChinaRelations #ReadingWeek2026 #Beijing #RabindranathTagore #CulturalExchange #IndianEmbassyChina #ChinaMediaGroup #Literature #IndiaChinaFriendship #ReadingWeek #TagoreArt #CulturalDiplomacy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version