Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अंतरिक्ष से धरती तक: कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर भारत का जश्न…प्रधानमंत्री मोदी से भी करेंगे मुलाकात

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2025
in स्पेशल
0
Shubhanshu Shukla return from space to earth
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अंतरिक्ष से धरती तक: कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर भारत का जश्न…प्रधानमंत्री मोदी से भी करेंगे मुलाकात

भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार तड़के जब भारतीय धरती पर कदम रखा, तो पूरा देश गर्व और उल्लास से झूम उठा। एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद शुक्ला का दिल्ली पहुंचते ही भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर हजारों लोग तिरंगे लहराते हुए मौजूद रहे थे। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच शुक्ला को देखकर जनसमूह का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ही नहीं इसरो चीफ वी. नारायणन भी मौजूद रहे उन्होंने औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया। वहीं, उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटे कियाश भी लंबे इंतजार के बाद गले मिलने के लिए मौजूद रहे।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात और लखनऊ यात्रा

कैप्टन शुक्ला आज सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी स्वयं उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देंगे। उनके अनुभवों के बारे में भी जानेंगे। इसके बाद शुभांशु शुक्ला लखनऊ अपने गृहनगर जाने वाले है। जहां शुभांशु का नागरिक अभिनंदन समारोह होगा। वहीं 22 से 23 अगस्त के बीच वे राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का भी हिस्सा बनेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा – “भारत का अंतरिक्ष गौरव अब भारतीय धरती को छू रहा है। मां भारती के सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का स्वागत करते हुए हमें गर्व है।” सिंह ने यह भी बताया कि शुक्ला के साथ एयरपोर्ट पर ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर भी मौजूद थे, जो गगनयान मिशन के आरक्षित अंतरिक्ष यात्री रहे हैं।

लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

सरकार ने शुक्ला की वापसी के उपलक्ष्य में सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा आयोजित करने का फैसला किया है। चर्चा का विषय होगा – “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री – 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।” इस बहस को भारत के अंतरिक्ष महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और आने वाले मिशनों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

एक्सिओम-4 मिशन: अंतरिक्ष विज्ञान में नया अध्याय

शुभांशु शुक्ला ने 25 जून 2025 को अमेरिका से लॉन्च हुए एक्सिओम-4 मिशन में उड़ान भरी थी। इस मिशन में उनके साथ अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल थे। पूरे 18 दिन तक शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए। इनमें माइक्रोग्रैविटी में जैविक प्रक्रियाओं का अध्ययन, तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव जैसे प्रयोग शामिल थे। 15 जुलाई को मिशन सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद अंतरिक्षयान सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटा और अब शुक्ला अपने देश वापस आ गए हैं।

‘घर वापसी’ का भावुक पल

शुक्ला ने एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा किया – “धन्यवाद महोदय। घर वापस आकर निश्चित रूप से अच्छा लग रहा है।” उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर लाखों प्रतिक्रियाएं बटोरीं। उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटा कियाश ने भी एयरपोर्ट पर हाथ हिलाते हुए कहा कि यह उनके लिए “सपने के सच होने जैसा पल” है। परिवार ने लगभग एक साल तक अमेरिका में प्रशिक्षण के दौरान और मिशन पर रहते समय अलगाव की कठिनाइयों को झेला था।

अंतरिक्ष महत्वाकांक्षा की दिशा में बड़ी छलांग

भारत के लिए यह मिशन केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय भी है। गगनयान मिशन की तैयारियों के बीच यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि शुक्ला की इस यात्रा ने भारतीय युवाओं के बीच विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति नई प्रेरणा जगाई है। कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत को अंतरिक्ष विज्ञान की नई ऊंचाइयों पर ले गई है। एयरपोर्ट पर हुआ उनका स्वागत न सिर्फ एक अंतरिक्ष यात्री के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह उस सपने का उत्सव भी है, जिसे भारत ने दशकों पहले देखा था। अब पूरा देश उनकी पीएम मोदी से मुलाकात और आगे की योजनाओं को लेकर उत्सुक है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 169
Tags: #India celebrates Captain#Shubhanshu Shukla meet PM Modi#Shubhanshu Shukla return
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version