Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

देश में GST 2.0 लागू…सस्ते दिन की शुरुआत…बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA का बड़ा दांव

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2025
in पटना, बिजनेस, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Impact of GST cut on Bihar Assembly Elections 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में GST 2.0 लागू…सस्ते दिन की शुरुआत…बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का बड़ा दांव

देश में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से जीएसटी रिफॉर्म्स (GST 2.0) लागू हो गए हैं। नए प्रावधानों के तहत रोजमर्रा की जरूरतों जैसे किराना सामान, डेयरी प्रोडक्ट्स, टीवी-एसी और कार-बाइक तक कई चीजों के दाम घटे हैं। आम उपभोक्ता को सीधी राहत मिलेगी। वहीं, विलासिता से जुड़ी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है। इससे शराब, सिगरेट, लग्ज़री आइटम्स और कुछ हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतें बढ़ेंगी। सरकार का दावा है कि इस सुधार से टैक्स सिस्टम सरल होगा और अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जीएसटी कट का बिहार विधानसभा चुनाव पर सकारात्मक असर NDA और भाजपा के पक्ष में पड़ सकता है। महंगाई का बड़ा मुद्दा काफी हद तक कमजोर पड़ जाएगा। विपक्ष को बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों पर फोकस करना होगा। अगर NDA इसे सही नैरेटिव और कैंपेन में बदल लेता है तो चुनावी माहौल उनके लिए और अनुकूल बन सकता है।

चुनावी टाइमिंग

22 सितंबर से GST कट लागू हुआ है और बिहार चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। यानी, लोग वोट डालने से ठीक पहले अपने घर की रसोई, बाजार और दुकानों में सीधे सस्ता सामान देखेंगे। इससे मतदाताओं की तुरंत जेब में राहत का अनुभव होगा, जो वोटिंग व्यवहार को प्रभावित कर सकता है।

महंगाई मुद्दे पर राहत

बिहार जैसे राज्य में महंगाई चुनाव का बड़ा मुद्दा बनती है। दूध, पनीर, तेल, शैंपू, साबुन जैसी 99% रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से सरकार महंगाई कम करने का श्रेय ले सकती है। विपक्ष (राजद, कांग्रेस आदि) के लिए महंगाई पर हमला करना कठिन होगा।

गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा असर

बिहार में बड़ी आबादी गरीब और लोअर मिडिल क्लास की है। GST कट से मासिक 1,000–1,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। ग्रामीण और शहरी दोनों तबकों पर असर होगा, जो चुनावी समीकरण बदल सकता है।

राजनीतिक नैरेटिव

पीएम मोदी और बीजेपी इसे “बचत उत्सव” और गरीबों को दी गई राहत के तौर पर पेश ​किया है। नवरात्रि और त्योहारों के मौसम में “सरकार ने त्योहार पर तोहफा दिया” वाला संदेश मतदाताओं तक आसानी से जाएगा। इससे भावनात्मक और आर्थिक दोनों लाभ NDA को मिल सकता है।

विपक्ष की रणनीति पर असर

विपक्ष अब बेरोजगारी, कृषि संकट, जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों पर जोर देगा। लेकिन GST कट की वजह से सरकार ने महंगाई का मुद्दा काफी हद तक न्यूट्रलाइज कर दिया है। अगर विपक्ष इसे “चुनावी स्टंट” बताता है तो भी जनता के लिए सीधे सस्ती चीजें मायने रखेंगी।

जातीय समीकरण बनाम आर्थिक राहत

बिहार में वोटिंग अक्सर जातीय समीकरण पर होती है। लेकिन 2020 चुनाव की तरह अगर महंगाई या विकास बड़ा मुद्दा बनता है तो GST कट का असर निर्णायक हो सकता है। NDA इसका लाभ उठाकर अपने कोर वोट बैंक से बाहर के वर्गों तक अपील कर सकता है।

शहरी बनाम ग्रामीण असर

शहरी मध्यम वर्ग को ज्यादा फायदा दिखेगा क्योंकि पैक्ड प्रोडक्ट्स वहीं ज्यादा खपत होते हैं। ग्रामीण जनता को दूध, तेल, साबुन, घी और ब्रेड जैसी चीजों पर बचत दिखेगी। यानी दोनों ही वर्गों पर असर होगा, बस तीव्रता अलग-अलग होगी। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 366
Tags: #Bihar Assembly Elections 2025#Impact of GST cut
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version