Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बख्शीश मांगे तो दे देना..वरना ये किन्नर ले लेंगे जान…! पैसों के लिए किन्नरों ने चलती ट्रेन में की युवक की हत्या…!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 22, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
बख्शीश मांगे तो दे देना..वरना ये किन्नर ले लेंगे जान…! पैसों के लिए किन्नरों ने चलती ट्रेन में की युवक की हत्या…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बख्शीश मांगे तो दे देना..वरना ये किन्नर ले लेंगे जान…! पैसों के लिए किन्नरों ने चलती ट्रेन में की युवक की हत्या…!

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले दिनों किन्नर समाज के लोगों ने चलती ट्रेन में एक युवक का इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

Related posts

Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

Rahul Gandhi: राहुल करते रहे ‘छात्रों की गूंज’, DUSU में NSUI का खाता नहीं खुला

September 19, 2026
SBI Recruitment: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की आखिरी तारीख; जानें उम्र और योग्यता समेत पूरी जानकारी

SBI Recruitment: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की आखिरी तारीख; जानें उम्र और योग्यता समेत पूरी जानकारी

September 19, 2026

ट्रेन में हुई पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ किन्नर युवक को ट्रेन की बर्थ से नीचे गिराकर उस पर कूदते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कपड़े उतारकर उसके ऊपर तक बैठे नजर आ रहे हैं।

इस हद तक जा गिरे किन्नर…
चलती ट्रेन में पीट पीटकर ली युवक की जान
ट्रेन में की युवक से मारपीट, की हत्या…
ट्रेन में युवक को पीट-पीटकर किन्नरों ने मार डाला
गोंडवाना एक्सप्रेस से गंजबासौदा लौट रहा था युवक
किन्नरों की पिटाई का वीडियो वायरल
किन्नरों ने चलती ट्रेन से फेंका शव

मृतक युवक का नाम आदर्श विश्वकर्मा है, जो जिले के गंजबासौदा का निवासी था। युवक हर दिन नौकरी के लिए गंजबासौदा से भोपाल अप-डाउन करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श विश्वकर्मा पिछले दिनों 13 मार्च को भोपाल में काम पूरा करने के बाद गोंडवाना एक्सप्रेस से वापस गंजबासौदा लौट रहा था। इस बीच रास्ते में सलामतपुर सांची के आसपास किन्नरों का एक दल लोगों से पैसे मांगते हुए उस बोगी में पहुंचा..जिसमें आदर्श बैठा था। जहां पैसे ना देने पर आदर्श और किन्नरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। किन्नर उसे तब तक मारते रहे जबतक आदर्श की सांस थम नही गई। इसके बाद पुलिस का उसका शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक के पास मिला है।

क्या कहती है पूरे मामले में पुलिस
वारदात के बाद उसके भाई सोहन ने स्वजन के साथ मिलकर विदिशा पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि आदर्श भोपाल में हमीदिया रोड पर एक इलेक्ट्रिक दुकान में काम करता था। ट्रेन से ही गंजबासोदा से भोपाल आता-जाता था। जानकारी के बाद इस मामले में पुलिस का कहना है इस संबंध में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव जरूर मिला था। ऐसे में जांच जारी है। बता दें मामला सामने आने के बाद बासौदा पुलिस ने शुरू में 174 के तहत एफआईआर दर्ज की थी लेकिन अब एसपी ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश स्थानीय पुलिस को दिए हैं। जांच में जुटी पुलिस टीम का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किन्नरों से खफा विश्वकर्मा समाज
घटना के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा स्वयं पीड़ित परिवार के साथ विदिशा पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। साथ ही पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version