Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अमेरिकी मैदान पर होगा 2024 टी-20 विश्व कप…यह है पूरा शेड्यूल…इस मैदान पर होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
icc t20 world cup 2024 schedule usa barbados west indies
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच खेला जाएगा जो 1 से 29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाड़ा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत की टीम तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका से और चौथा मैच 15 जून की कनाडा की टीम के साथ खेलेगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूनार्केट में कुल 20 टीम हिस्सा लेंगी। सभी टीम को 5-5 टीम के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, कनाड़ा, अमेरिका और आयरलैंड के साथ रखा गया है।

कनाडा-अमेरिका के बीच 1 जून को ओपनिंग मैच

  • भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को होगा मैच
  • 29 जून को बारबाडोस में होगा फाइनल

भारत का टी-20 विश्व कप में शेड्यूल

  • 5 जून को भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  • 9 जून को भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  • 12 जून को भारत बनाम अमेरिका, न्यूयॉर्क
  • 15 जून को भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

कौन से ग्रुप में कौन सी टीम

  • ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, कनाडा, अमेरिका और आयरलैंड,
  • ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड,नाबीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
  • ग्रुप सी में वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
  • ग्रुप डी में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल

टूर्नामेंट तीन चरण में होगा

लीग स्टेज के मैच 1 से 18 जून के बीच खेले जाएंगे।। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष ये टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी। सुपर 8 के मैच 19 से 24 जून के बीच खेले जाएंगे। हर ग्रुप की सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली शीर्ष दो टीम सुपर 8 में भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। नॉकआउटः सुपर-8 में बेहतर खेल दिखाने वाली सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूनामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। टी 20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका के तीन और वेस्टइंडीज के 6 मैदान पर मुकाबला होगा। 20 में से दस टीमें 29 दिन तक चलने वाले इस टूनार्मेंट का अपना पहला मैच अमेरिका में खेलेंगी। जिसमें 16 मैच डलास,लॉडरहिल और न्यूयॉर्क के मैदान पर खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला न्यू नासाउ काउंटी अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 जून को लॉन्ग आइलैंड में होगा। वेस्टइंडीज में 6 अलग- अलग द्वीपों में 41 मैच होंगे। जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पहली बार मिली अमेरिकी को जिम्मेदारी

अमेरिका में किक्रेट का पहली बार मुकाबला होगा। आईसीसी टूनार्मेंट अमेरिका को पहली बार ही किसी आईसीसी टूनार्मेंट की मेजबानी अमेरिका को मिली है। 2028 के ओलिंपिक खेल भी अमेरिका में ही होंगे। जिसमें क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इस इवेंट को देखते हुए आईसीसी ने अमेरिका में ही टी-20 वर्ल्ड कप कराने की प्राथमिकता दी है।। अमेरिका के साथ वेस्टइंडीज में भी टी-20 वर्ल्ड कप होगा। इससे वहां 2010 का टूनार्मेंट भी खेला गया था। जबकि पिछली बार 2022 में वर्ल्ड कप ऑस्टेलिया में खेला गया था।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 372
Tags: icc t20 world cup 2024india vs west indiesscheduleusa barbados
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version