Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या दूसरे राज्यों में चमकेंगे I.N.D.I.A. के सहारे इन दलों के सियासी सितारे ?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
I.N.D.I.A. Political Party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजनैतिक दल तलाश रहे दूसरे प्रदेशों में सियासी जमीन

समाजवादी पार्टी के अलावा और भी कई दल हैं जो गठबंधन के साथ दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं लेकिन अभी भी कई तरह के सियासी पेंच उनकी राह में फंसने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों के संगठन I.N.D.I.A. के घटक दल अब अगल अलग राज्यों में गठबंधन के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। दरअसल घटक दलों को सियासत की जमीन तलाशने के लिए बड़े खुले आसमान के मिलने का अनुमान है। जिसके चलते ये सियासी दल अपने इसी आसमान की तलाश में गठबंधन यानी I.N.D.I.A के सहारे अपनी पार्टी को विस्तारित कर अलग अलग राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गए हैं।

  • I.N.D.I.A के घटक दल तलाश रहे दूसरे प्रदेशों में जमीन
  • छोटे छोटे दलों को मजबूती मिलने की उम्मीद
  • कहीं खतरे में तो नहीं पड़ जाएगा I.N.D.I.A का उद्देश्य
  • दूसरे राज्यों में घुसपैठ की कोशिश में टीएमसी, सपा और एनसीपी
  • यूपी के कुर्मी बाहुल्य क्षेत्रों पर जदयू की नजर

दरअसल ऐसे घटक दलों को नए बने सियासी संगठन I.N.D.I.A. की मजबूती का सहारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन घटक दलों में तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एनसीपी और जदयू अपने दल को दूसरे राज्यों में पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हालांकि राजनीतिक जानकार बताते हैं इस तरीके से अपने दलों को विस्तार देने में कई तरह के पेंच भी फंसते नजर आ रहे हैं, जो लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किये गये गठबंधन को खतरे में डाल सकते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सपा को यूपी से बाहर जमीन की तलाश

I.N.D.I.A. के सहारे अपनी अपनी सियासी जमीन मजबूत कर रहे सभी घटक दल अपने को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटे हैं। इसी क्रम में सबसे पहले नाम आता है समाजवादी पार्टी का। जिसने इसके लिए अपना पूरा सियासी तानाबाना भी तैयार कर लिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि समाजवादी पार्टी I.N.D.I.A के साथ मिलकर राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात समेत बिहार में अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है। सपा ने महाराष्ट्र में अपने दो नेताओं के लिए लोकसभा सीट की दावेदारी सुनिश्चित की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी सपा अपने एक वरिष्ठ पदाधिकारी को सियासी मैदान में लोकसभा चुनाव के जरिए उतारना चाह रही है। सपा राजस्थान के यादव बाहुल्य इलाकों में और हरियाणा के यादव बहुल इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारने की योजना पर काम कर रही है। सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है इस गठबंधन के माध्यम से सिर्फ उनको दूसरे राज्यों में लड़ने का मौका ही नहीं मिलेगा। बल्कि दूसरे राज्यों की पार्टियों को यूपी में भी आकर अपने सियासी गठबंधन के जरिए पार्टी को और विपक्षी दलों के बनाए गए नए गठबंधन I N D I A को मजबूत भी किया जाएगा।

योगी के यूपी में टीएमसी करेगी खेला

नए सियासी गठबंधन की जमीन पर सिर्फ सपा ही नहीं बल्कि दूसरे सियासी दल भी अपनी राजनीतिक जमीन को दूसरे राज्यों में उत्पादक जमीन तैयार करने की पूरी तैयारी में जुटी है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि तृणमूल कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाशने के लिए बड़े स्तर पर योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी के अंदर उत्तर प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में जहां पर बंगाली समुदाय का प्रभुत्व है वहां चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रही है। बता दें टीएमसी यूपी में पूर्वांचल की एक अहम सीट पर वहां से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को लोकसभा के मैदान में उतारने की रणनीति बना रही है। त्रिपाठी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की है। ऐसे में पार्टी सूत्र बताते हैं कि जिस तरीके से सपा पश्चिम बंगाल में किरणमय नंदा को सियासी रण में उतारने की मंशा बना रही है ठीक उसी तरह टीएमसी यूपी में ललितेश पति त्रिपाठी भी प्रत्याशी बना सकती है।

क्या दूसरे राज्यों में चलेगा शरद का पॉवर

इन घटक दलों में एनसीपी का भी नाम शामिल है। नए गठबंधन के सहारे जो राजनैतिक दल संभावनाएं तलाश रहे हैं उनमें शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी भी गठबंधन के सहारे दूसरे राज्यों में सियासी जमीन तलाशने में जुट गई रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो एनसीपी मुखिया शरद पवार के कुछ नेताओं की ओर से यह बात भी उठाई जा रही है कि वे अपने प्रत्याशी जिस तरीके से नॉर्थईस्ट समेत पूर्व के राज्यों में उतारते हैं। ठीक उसी तरह वह अब गठबंधन के सहारे से यूपी, बिहार, एमपी के साथ राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में भी सियासी जमीन की तलाशने की कोशिश में जुटे हैं।

यूपी के कुर्मी बाहुल्य इलाकों पर नीतीश का चुनावी दांव

गठबंधन के घटक दलों में प्रमुख माने जाने वाले जदयू के भीतर इस तरह की चर्चा होने लगी है। चर्चा इस बात की भी होने लगी है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को यूपी की सियासत में बड़ी एंट्री मिले। इसके लिए नीतीश कुमार स्वयं यूपी की किसी एक लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार यूपी की उत्तर प्रदेश की किसी प्रमुख कुर्मी बाहुल्य लोकसभा सीट से सियासी ताल ठोक सकते हैं। जिसमें प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट के साथ मिर्जापुर और लखीमपुर सीट पर भी नीतीश कुमार की नजर है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस तरीके से अलग अलग दल गठबंधन के सहारे दूसरे राज्यों में अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटे हैं उससे क्या संबंधित राज्य के प्रभावशाली दल इसके लिए तैयार होंगे। सियासी जनकारों का कहना है कि गठबंधन की यही खूबी होती है। उसमें सभी दल मिलकर एक साथ चुनाव की सियासी जमीन तैयार करते हैं, लेकिन इस बात की आशंका भी बरकरार रहती है कि कहीं दूसरे राज्य के दूसरे दलों की घुसपैठ उनके क्षेत्र में तो नहीं हो रही है।

Post Views: 161
Tags: CongressI.N.D.I.A.Political LandPolitical PartySamajwadi Partytmc
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version