Gold-Silver Price Today: दशहरे के बाद टूटी चमक, सोना-चांदी के भावों में हल्की गिरावट

भारत में सोना-चांदी के दाम इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए हैं, लेकिन शनिवार यानी 4 अक्टूबर को इनकी कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में शटडाउन का संकट, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक व्यापार तनाव की वजह से निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की ओर लगातार बढ़ा है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में आज दामों में थोड़ी नरमी दर्ज हुई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले त्योहारों के सीजन में यह उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है।

सोने में हल्की गिरावट
शनिवार को भारत में 24 कैरेट सोना 65 रुपये सस्ता होकर 11,804 रुपये प्रति ग्राम हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना 60 रुपये घटकर 10,820 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोने के दाम भी 49 रुपये गिरकर अब 8,853 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गए हैं।

चांदी का बाजार भी कमजोर
दशहरे के अगले दिन यानी शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी और यह असर शनिवार को भी जारी रहा। चांदी के दाम 151 रुपये घटकर 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। हालांकि, यह कमी मामूली है और कीमतें अभी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
दिलचस्प बात यह है कि भारत में जहां सोने-चांदी के दाम नीचे आए हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना महंगा हो रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और ग्लोबल शटडाउन टेंशन ने विदेशी निवेशकों को सोने में सुरक्षित निवेश की ओर खींचा है। यही कारण है कि दुनियाभर में इसकी डिमांड बढ़ रही है।

भारत के प्रमुख शहरों में आज (4 अक्टूबर) सोने के भाव इस प्रकार रहे

शहर 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
दिल्ली 11,955 10,960
मुंबई 11,940 10,945
कोलकाता 11,940 10,945
चेन्नई 11,946 10,950
हैदराबाद 11,940 10,945
बेंगलुरु 11,940 10,945
पुणे 11,940 10,945
केरल 11,940 10,945
भोपाल 11,942 10,947

 

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version