Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

कैसा होगा महायुति का मंत्रिमंडल शिवसेना को लेकर फंसा पेंच

DigitalDesk by DigitalDesk
December 3, 2024
in स्पेशल
0
कैसा होगा महायुति का मंत्रिमंडल शिवसेना को लेकर फंसा पेंच
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कैसा होगा महायुति का मंत्रिमंडल शिवसेना को लेकर फंसा पेंच

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख तय हो चुकी है । हालांकि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी की बंपर जीत के बाद महायुति की एक दौर की बैठक हो चुकी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजीत पंवार ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि वो बीजेपी के सीएम को भी स्वीकार करेंगे । एकनाथ शिंदे ने तो यहां तक कहा कि उनके लिए सीएम मतलब कि कॉमन मैन। इस मीटिंग के बाद एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी और फिर महायुति की बैठके टलती रहीं। अब खबरें है कि 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में बीजेपी के मुख्यमंत्री शपथ लेगें। लेकिन अब सवाल ये है कि महायुति का मंत्रिमंडल क्या होगा। कैसे और किन किन चेहरों को जगह मिलेगी। इससे पहले ये कि किस घटक दल के कितने मंत्री बनेंगे और किस दल के पास कौन सा विभाग होगा।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

मंत्री मंडल में देखने को मिल सकता है ये फॉर्मूला
आइए समझने की कोशिश करते है कि आखिर महायुति का मंत्रिमंडल कैसा होगा। जानकारों की माने तो सबसे पहले मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। जिसमें बीजेपी के मुख्यमंत्री और दोनों घटक दलों के उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बात करें तो उसी को लेकर लगातार पेंच फंस रहा है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि उनके दल के पास गृहमंत्रालय हो । लेकिन बीजेपी एपने पास गृहमंत्रालय और विधानसभा स्पीकर का पद रखना चाहती है। मंत्रिमंडल पर फंसे पेंच के चलते अभी तक मुख्यमंत्री का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया जा सका है। खबरें है कि बीजेपी अपने पास बीस से ज्यादा मंत्रालय रखेगी वहीं मंत्रिमंडल में बीजेपी के बाद सबसे ज्यादा मंत्री शिवसेना के होंगे जिनकी संख्या 12 तक हो सकती है इसके बाद अजीत पंवार की एनसीपी को जगह मिलेगी। एनसीपी को तकरीबन नौ से दस मंत्री मिलेगें।

एकनाथ शिंदे कर रहे है गृहमंत्रालय की मांग
एकनाथ शिंदे अपने मंत्रियों के लिए तकरीबन 16-18 मंत्रालयों की मांग कर रहे हैं। जिसमें गृहमंत्रालय भी शामिल है। इसके अलावा शहरी विकास मंत्रालय शिवसेना के ही पास रहने की संभावना है। फिलहाल शपथ का दिन तो तय हो चुका है लेकिन मंत्रिमंडल में फंसे पेंच के चलते अभी मंत्रियों के नाम तय नहीं है। वही बताया जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी के एकनाथ शिंदे के सात सांसदों की सख्त जरूरत है, जिसके चलते बीजेपी शिंदे को भी नाराज नहीं कर सकती। यही कारण है कि बीच के रास्ते को निकालने में वक्त लग रहा है।

Tags: # Maharashtra assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version