Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ऐसे कैसे जीतेगा इंडिया? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ही आधी टीम इंजर्ड तो कई अनफिट

ऐसे कैसे जीतेगा इंडिया? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ही आधी टीम इंजर्ड तो कई अनफिट

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
ऐसे कैसे जीतेगा इंडिया?  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ही आधी  टीम इंजर्ड तो कई अनफिट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने जा रही है. फाइनल 7 जून से 11 जून को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा. हालांकि फाइनल से पहले टीम की मुश्किले कम होने का नाम नहीं लें रही है. फाइनल से पहले टीम के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरे सामने आ रही है. जसप्रीत बुमराह , श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत पहले ही चोट के कारण टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुके थे. वहीं अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी चोट के चलते फाइनल से बाहर हो सकते हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

खिलाड़ियों की इंजरी बन रही परेशानी
खिलाड़ियों की इंजरी बीसीसीआई और कप्तान रोहित का सिर दर्द बनी हुई हैं. कुछ खिलाड़ी पहले ही चोटिल है और कुछ की फिटनेस पर सवाल बना हुआ है.अब केएल राहुल के इंजर्ड होने से टीम को बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि राहुल बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. राहुल आईपीएल से बाहर हो चुके हैं और अब उनके डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलने पर भी संशय बना हुआ हैं.

तेज गेंदबाज उनादकट भी हुए चोटिल
आईपीएल में केएल राहुल के साथ उन्हीं के टीममेट और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से बाहर हो गए हैं. नेट्स में गेंदबाजी करते हुए जयदेव चोटिल हो गए. हालांकि कहा जा रहा है कि जयदेव टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले फिट हो जाएंगे. टीम इंडिया पहले ही अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की इंजरी होने से परेशान है, अब बीसीसीआई अपने एक और गेंदबाज का नुकसान बिलुकल भी नहीं झेल सकती हैं.

उमेश और शार्दुल अनफिट
राहुल और उनादकट के खेलने पर पहले से ही सवालिया निशान है , वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑल राउंडर शार्दुल की फिटनेस पर सवाल बना हुआ है. रिपोर्ट्स आ रही है कि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं.

बीसीसीआई ने तैयार किया बैकअप
खिलाड़ियों के फिट न होने की स्थिति में बीसीसीआई ने बैकअप तैयार कर लिया है. रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में यशस्वी जायसवाल, सऱफराज खान और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के साथ भेजा जाएगा. हालांकि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के पास टीम को रेडी करने के लिए 1 महीने का समय है. अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम बाद 10 साल बाद कोई आईसीसी (icc) ट्रॉफी उठा पाएगी या फैंस को फिर से हार्ट ब्रेक का सामना करना पड़ेगा.

Post Views: 248
Tags: BCCIinjuryrohitsharmaSports newstestchampionshipfinal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version