डॉक्यूमेंट्री फिल्म हॉटलाइन पेइचिंग पेइचिंग में प्रदर्शित

चीनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म  हॉटलाइन पेइचिंग   का स्क्रीनिंग कार्यक्रम 11 अक्तूबर को चीन
की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। पेइचिंग की नगरपालिका, चाइना मीडिया ग्रुप
(सीएमजी) और चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के जिम्मेदार व्यक्तियों ने इसमें भाग
लिया।
बताया जाता है कि यह वर्ष 2026 के पेइचिंग  ;सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया
मंच के लिए मुख्य सहायक कार्यक्रमों में से एक है। दो साल पहले सीएमजी द्वारा बनाई
गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म हॉटलाइन पेइचिंग  के बॉक्स ऑफिस की कमाई 8 करोड़ युआन से
अधिक थी, जो पिछले पांच वर्षों में चीनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस का नया
रिकॉर्ड था। इस फिल्म का स्क्रीनिंग न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सेंट पीटर्सबर्ग आदि शहरों
में भी किया गया। फिल्म मानव को केंद्र में रखते हुए विकास की विचारधारा पर आधारित
है, जिसने देसी-विदेशी दर्शकों पर गहरा असर डाला।

अगली कड़ी के रूप में हॉटलाइन पेइचिंग की शूटिंग करीब एक साल चली। इस दौरान
लगभग 500 घंटे के वीडियो फुटेज इकट्ठा किए गए। फिल्म में एक एक सच्ची कहानियों
से शहर के विकास से पैदा होने वाली आम चुनौतियों की चर्चा की गई और इससे जुड़ी चीनी
कहानियां सुनाई गईं।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 का पेइचिंग ;सार्वजनिक शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया मंच 12
और 13 अक्तूबर को आयोजित होगा। वर्तमान मंच का विषय डिजिटल युग और लोगों का
शहर है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version