Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हिडेनबर्ग के निशाने पर आई सुपर माइक्रो कंप्यूटर, लेनदेन में गड़बड़ी के लगाए आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
August 28, 2024
in मुख्य समाचार
0
हिडेनबर्ग के निशाने पर आई सुपर माइक्रो कंप्यूटर, लेनदेन में गड़बड़ी के लगाए आरोप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Hindenburg के निशाने पर आई सुपर माइक्रो कंप्यूटर, लेनदेन में गड़बड़ी के लगाए आरोप
अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने मंगलवार को सिलिकॉन-वैली स्थित कंपनी सुपर माइक्रो कंप्यूटर को निशाना बनाया है। हिंडनबर्ग ने अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसे सुपर माइक्रो कंप्यूटर के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी, निर्यात नियंत्रण विफलता और ग्राहक संबंधी कई समस्याएं मिली हैं। हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि तीन महीने की जांच के बाद यह रिपोर्ट बनाई है , उन्होंने कंपनी के पूर्व कर्मचारियों, उद्योग विशेषज्ञों और मुकदमेबाजी के रिकॉर्ड आदि की समीक्षा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।

सुपर माइक्रो कम्प्यूटर्स के शेयर में भारी गिरावट,
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने निवेशकों के बीच भारी चिंता पैदा कर दी है। आशंका है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद सुपर माइक्रो कंप्यूटर के शेयर्स की कीमतों में गिरावट आ सकती है और कंपनी की प्रतिष्ठा भी ख़राब हो सकती है । सुपर माइक्रो कंप्यूटर इंक सिलिकॉन वैली, कैलिफ़ोर्निया में स्थित 35 अरब अमेरिकी डॉलर के बाजार मूल्य वाली एक सर्वर निर्माता कंपनी है, जो AI बूम के बीच भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि साल 2018 में, वित्तीय विवरण दाखिल करने में विफल रहने के कारण सुपर माइक्रो को नैस्डैक से भी अस्थायी रूप से हटा दिया गया था। विशेष रूप से, इस साल सुपर माइक्रो के शेयरों में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन पिछले छह महीनों में, शेयर में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जानिए हिडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा,
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2020 तक, कंपनी पर लेखांकन उल्लंघन के भी आरोप थे। कंपनी पर आरोप है कि उसने मुख्य रूप से 20 करोड़ डॉलर से अधिक के अनुचित राजस्व दिखाया और खर्चों को कम करके दिखाया। जिसके चलते कंपनी की आय और लाभ मार्जिन में वृद्धि हुई। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने स्वीकार किया है कि उसने कंपनी के स्टॉक में शॉर्ट पोजीशन ली है, जिसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में गिरावट होने पर हिंडनबर्ग को फायदा होगा। हालांकि हिंडनबर्ग ने अपनी पोजीशन के आकार या सुपर माइक्रो के शेयरों को शॉर्ट करना कब शुरू किया, इसका खुलासा नहीं किया।

 

 

 

 

 

Post Views: 327
Tags: #Hindenburg Research
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version