Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Himachal Pradesh Election-2022, 68 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदान केन्द्रों पर लगी मतदाताओं की कतार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 12, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
1
Himachal Pradesh Election-2022, 68 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदान केन्द्रों पर लगी मतदाताओं की कतार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। मतदान केन्द्र पर धीरे धीरे मतदाताओं की कतार लंबी होती जा रही है। इस बार चुनाव आयोग ने प्रदेश 7 हजार 881 मतदान केंद्र बनाए हैं। जहां  शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इनमें से 69 मतदान केन्द्र दुर्गम इलाकों में हैं। जहां पहुंचने के लिए चुनाव आयोग की पोलिंग टीम को संकरी पगडंडियों पर कई किमी की चढ़ाई और नदी-नाले पार करना पड़े। यहां मतदान को लेकर मतदाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पीएम  का ट्वीट, लोकतंत्र के उत्सव में लें उत्साह के साथ भाग

मतदान प्रारंभ होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से उनका निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें। वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को भी पीएम ने विशेष शुभकामनाएं दीं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

पीएम मोदी ने दी सीएम जयराम को शुभकामनाएं

वहीं मतदान प्रारंभ होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दीं। बता दें पीएम मोदी ने सीएम जयराम से करीब दो मिनट तक फोन पर चर्चा की। सीएम जयराम ठाकुर ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि हिमाचल में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है। इस बार  रिवाज बदलेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

मतदान से पहले सीएम ने किये मंदिर में दर्शन

सीएम जयराम ठाकुर मतदान के लिए तांदी पहुंचे, जहां उनका घर है। यहां बने  औहण मतदान केंद्र में उन्होंने परिवार के साथ मतदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मंडी के सराज स्थित मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।  इस दौरान पत्नी साधना ठाकुरए बेटी चंद्रिका और प्रियंका ठाकुर भी उनके साथ मंदिर पहुंचीं। सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया। वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें। जिससे हिमाचल प्रदेष नई ऊंचाईयों तक पहुंचे।

मतदान से पहले सीएम ने किये मंदिर में दर्शन

जयराम ने की मतदाताओं से किया मतदान की अपील

हिमाचल के मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर ने मतदान से से पहले कहा कि उन्हें खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए वे राज्य की जनता को धन्यवाद देते हैं। वे सभी मतदाताओं से आज मतदान करने की अपील करते हैं ताकि  लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें।

कांग्रेस को भी राज बदलने की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा ने राज्य में इस बार राज बदलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी लोग मतदान को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।

Post Views: 295
Tags: 68 assembly seats7881 Polling StationElection CommissionHimachal Pradesh electionspolling starts at 8 amvoting till 5 pm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version