Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Himachal Pradesh Elction Result 2022:हिमाचल में कांग्रेस को मिली संजीवनी, लेकिन सता रहा “ऑपरेशन लोटस” का डर-जानें क्यों

DigitalDesk by DigitalDesk
December 8, 2022
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
himachla result 2022
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल में कांग्रेस ने बहुमत के जादुई आंकड़े के छू लिया है । इस बीच हिमाचल से खबर आ रही है कि वहां कांग्रेस की पूर्व अध्य़क्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दोनों सक्रिय हो चुके है और अपने विधायकों की कहीं शिफ्टिंग की जा सकती है। क्या कारण है कि जीत के साथ ही कांग्रेस को सताने लगा है “ऑपरेशन लोटस” का डर

कांग्रेस विधायकों को किया जा सकता है शिफ्ट

हिमाचल में परंपरा के अनुसार ही जनता ने नतीजे दिए। हिमाचल के नतीजों में जनता ने पांच साल बाद सरकार बदल दी। हिमाचल में तस्वीर साफ हो चुकी है, कांग्रेस बहुमत में है। कांग्रेस की सरकार बनते देख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी सक्रिय हो चुकी हैं. खबर है कि कांग्रेस अपने विधायकों को कहीं शिफ्ट कर सकती है। कांग्रेस अगर विधायकों को शिफ्ट करेगी तो राजस्थान या छत्तीसगढ़ में ही विधायकों की शिफ्टिंग होगी। लेकिन क्या वजह है कि कांग्रेस को विधायकों को शिफ्ट करना पड़ा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

क्यों शिफ्ट करे जा रहे हैं विधायक

दरअसल पूरे बहुमत के बाद भी कांग्रेस को विधायक शिफ्ट करने पड़ रहे हैं उसकी सबसे बड़ी वजह है कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति । कांग्रेस के अंदरूनी राजनीति कुछ ऐसी है कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार बहुत हैं। कांग्रेस को डर है कि कहीं मुखयमंत्री पद की दावेदारी और मुख्यमंत्री बनने की महत्तावकांक्षी पार्टी पर भारी न पड़ जाए। कांग्रेस को डर है कि- दावेदारों की महत्तावकांक्षी पार्टी तोड़ सकती है।

कौन कौन हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार

कांग्रेस में हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के लिए तकरीबन आधा दर्जन दावेदार थे। इन दावेदारों में से आशा कुमारी और कौल सिंह चुनाव हार गए। इन दोनों के चुनाव हारने के बाद भी मुकेश अग्निहोत्री हरौली के विधायक, सुखविंदर सिंह सुक्खू नादोन विधायक, प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी है और  हर्षवर्धन चौहान जो छटवीं बार के विधायक है वो अपनी दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सामने समस्या ये है कि मुख्यमंत्री पद किसी एक को ही दिया जा सकता है। ऐसे में अगर दूसरे नेता या उनके समर्थक विधायक नाराज हो गए तो वो पार्टी से बगवात कर सकते हैं। इसी बगवात का फायदा दूसरा दल उठा सकता है।

कांग्रेस का डर बगावत कर सकते है दावेदार

कांग्रेस को डर है कि मुख्यमंत्री पद पर किसी एक को ही चुनना पड़ेगा। ऐसे में जो मुख्यमंत्री नहीं बन सके वो अपने समर्थकों के साथ पाला बदल सकते हैं। कांग्रेस को डर है कि उनके विधायकों के बगावत को बीजेपी कभी भी कैश करा सकती है। अगर बागी विधायकों ने बीजेपी का साथ दे दिया तो कांग्रेस के हाथ से हिमाचल भी चला जाएगा। यही कारण है कि कांग्रेस नतीजों के साथ ही राजभवन नहीं रिसोर्ट की ओर रूख कर रही है।

 

Post Views: 166
Tags: Amit ShahAssembly elections in Himachal PradeshCongressRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version