Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

हिमाचल में आसान नहीं होगा सीएम सुक्खू के लिए ये चुनाव…फिर देना होगी अग्नि परीक्षा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Himachal Lok Sabha Elections June 1 Election on 4 seats By-elections on 6 assembly seats CM Sukhu
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही सियासी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बार भी चुनाव सात चरण में होंगे चुनाव की सप्तपदी में आखिर चरण 1 जून को पूरा होगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं। हिमाचल में 1 जून को लोकसभा की चार सीटों के साथ ही 6 विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव होना हैं।

  • 1 जून को हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा पर चुनाव
  • 6 विधानसभा सीट पर भी होंगे उप चुनाव
  • हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा  उपचुनाव
  • 1 जून को लोकसभा की 4 सीटों पर चुनाव होंगे
  • 6 विधानसभा सीटों पर भी 1 जून को उपचुनाव
  • राज्य के सीएम सुक्खू के लिए बनी परेशानी

लोकसभा की चार सीटों के साथ हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, लाहौल स्पीति, बड़सर, सुजानपुर, गगरेट के साथ कुटलैहड़ विधानसभा सीट शामिल है। जहां पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। लेकिन राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के लिए यह चुनाव किसी कड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। दरअसल कांग्रेस के आधा दर्जन बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट गहराता गया था। ऐसे में कांग्रेस के साथ ही साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए भी लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ विधानसभा की दर्जन सीटों पर होने वाले उप चुनाव जीतना दोहरी चुनौती से कम नहीं है।

Related posts

Gautam Gambhir सुबह आया फोन और बदल गई ज़िंदगी: गौतम गंभीर ने बताया कैसे बने टीम इंडिया के हेड कोच

Gautam Gambhir सुबह आया फोन और बदल गई ज़िंदगी: गौतम गंभीर ने बताया कैसे बने टीम इंडिया के हेड कोच

March 11, 2026
Instagram Outage: दुनिया भर में ठप हुआ ऐप, DM से लेकर फीड तक यूज़र्स परेशान

Instagram Outage: दुनिया भर में ठप हुआ ऐप, DM से लेकर फीड तक यूज़र्स परेशान

March 11, 2026

बागी विधायक बने कांग्रेस की मुश्किल

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में चार सीटों पर वोटिंग होगी। इसके साथ ही कांग्रेस के 6 विधायकों की अयोग्यता के चलते रिक्त हुई सीटों पर भी उपचुनाव के चलते वोटिंग होगी। ये वो सीट हैं जहां कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया था। इन विधायकों ने 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से धोखा करते हुए क्रॉस वोटिंग की थी। इस क्रॉस वोटिंग की वजह से बहुमत में होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इन बागी विधायकों ने हालांकि सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिन पर आरोप है कि विधानसभा में कट मोशन के दौरान सदन में पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया गया है। जिसके आधार पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के इन सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करते हुए बड़ा फैसला सुनाया था। अयोग्य ठहराए गए विधायकों में इंद्र दत्त लखनपाल, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो के साथ राजिंदर राणा ने विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

मंत्री ने दिया था सीएम को बड़ा झटका,पार्टी ने संभाली बात

वहीं हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा भी सीएम के लिए बड़ा सिरदर्द रहा था। हालांकि पार्टी के केन्द्रीय नेताओं के हस्तक्षेप से फिलहाल हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से संकट टल तो गया लेकिन लोकसभा चुनाव और 6 विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस करना मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मोदी लहर में हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट और आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना बेहद संघर्षपूर्ण होगा।

Post Views: 102
Tags: #By-election 6 assembly seats#CM Sukhu#Himachal Lok Sabha Elections#June 1 Election on 4 seats
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version