Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

​हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के लिए जानें क्यों है परीक्षा की घड़ी…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 25, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Haryana Jammu Kashmir Assembly Election Lok Sabha Election 2024 BJP NDA Exam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों महज दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के तौर पर नहीं देखा जा सकता। इन चुनावों के परिणाम का देश की राजनीति पर भी खासा असर देखने को मिलेगा। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद होने वाले यह चुनाव न सिर्फ दो राज्यों में बीजेपी की चुनावी ताकत की परीक्षा होंगे। बल्कि इनके नतीजे आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों खासकर महाराष्ट्र में चुनावी गठबंधन की प्रकृति को भी आकार देंगे। जहां सााल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

  • फिर होगी दो राज्यों में बीजेपी की चुनावी ताकत की परीक्षा
  • क्या बीजेपी हरियाणा में सत्ता को बरकरार रखने में कामयाब होगी
  • जम्मू-कश्मीर में एक मजबूत ताकत के रूप में सामने आएगी
  • हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बीजेपी के लिए परीक्षा से कम नहीं ये चुनाव
  • एनडीए के मुकाबले इन दोनों राज्यों में इंडिया गठबंधन मजबूत

चुनावी गठबंधन किस तरह का होगा। यह कुछ हद तक महाराष्ट्र के मतदाताओं के सियासी मूड को भी आकार देगा। इसके बदले में जो विभिन्न राजनीतिक दलों गठबंधनों की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित करेगा। हरियाणा में बीजेपी की जीत का मतलब राज्य में उसकी ताकत फिर से उभरना होगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की सफलता का अर्थ वहां पर सरकार की नीतियों का समर्थन होगा। जिसमें जममू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना भी शामिल है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सवाल यह है कि क्या बीजेपी हरियाणा में सत्ता को बरकरार रखने में कामयाब हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर में एक मजबूत ताकत के रूप में सामने आएगी। क्योंकि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बीजेपी के लिए ये चुनाव बड़ी परीक्षा से कम नहीं हैं। क्योंकि यह तो तय माना जा रहा है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव बीजेपी के लिए खासे कठिन होने जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन के मुकाबले इन दोनों राज्यों में इंडिया गठबंधन और उसके सहयोगियों को हराना बीजेपी और एनडीए के लिए मुश्किल होगा।

लोकसभा में लोगों ने किया NDA को निराश

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनावों के समय भाजपा ने इन दोनों ही चुनावी राज्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हरियाणा में बीजेपी को मजह 46.1% वोट मिले, उसे 10 में से 5 सीट पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस बाकी की पांचों सीटें बीजेपी से छीनने में सफल रही। कांग्रेस को 43.7% वोट मिले। बीजेपी के वोट शेयर में भी करीब 12% की गिरावट दर्ज की गई। 2019 में उसे 58% वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 2019 के अपने 28.4% वोटों में 15.3% वोट अधिक मिले हैं।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सफलता का मतलब वहां पर सरकार की नीतियों का समर्थन होगा, जिसमें यह स्पष्ट रुप से अनुच्छेद 370 को हटाना भी शामिल है। लेकिन अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या हरियाणा में बीजेपी सत्ता बरकरार रखने में सफल हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर में एक मजबूत ताकत के रूप में उभर कर सामने आ पाएगी। क्योंकि यह तो तय है कि हरियाणा के साथ जम्मू-कश्मीर के चुनाव बीजेपी के लिए खासे कठिन होने जा रहे हैं।

5 साल में बदला भाजपा-कांग्रेस का वोट शेयर

पिछले पांच साल के दौरान बीजेपी और कांग्रेस वोट-शेयर में बदलाव आया है। जो इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि हरियाणा में हवा किस दिशा में बह रही है। 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव के कुछ ही महीने बाद हरियाणा के विधानसभा चुनाव भी हुए थे, उस समय भाजपा ने वहां उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया था। भाजपा को 36.5% वोट मिले। वह 90 विधानसभा सीटों में से 40 सीट ही जीत सकी, इस तरह बहुमत से दूर रह गई थी। हरियाणा में मतदाताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया लेकिन कुछ महीने बाद राज्य सरकार चुनने का मौका आया तो अलग तरीके से वोट करने का फैसला हरियाणा के मतदाताओं ने लिया।

Post Views: 357
Tags: #BJP NDA Exam#Haryana Jammu Kashmir Assembly Electionlok sabha election 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version