Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajasthan Congress:कौन हैं हरीश चौधरी और RPL को लेकर क्यों खोला उन्होंने CMअशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2022
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan Congress:कौन हैं हरीश चौधरी और RPL को लेकर क्यों खोला उन्होंने CMअशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा

Harish Chowdhary of Rajasthan Congress took aim and opened a front against CM Ashok Gehlot

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Rajasthan Congress:राजस्थान में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच मतभेद खत्म कराते हुए सुलह कराई थी लेकिन राजस्थान से राहुल गांधी के विदा होते ही मरुभूमि राजस्थान में एक फिर से सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पंजाब कांग्रेस प्रभारी और बाड़मेर के बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्या है पूरा मामला आईये आगे हम बताते हैं।

  • बायतु से कांग्रेस विधायक हैं हरीश चौधरी
  •  हरीश चौधरी के पास है पंजाब कांग्रेस का प्रभार
  • RLP को हरीश चौधरी ने बताया गहलोत की प्रायोजित पार्टी
  • राजस्थान में कांग्रेस भाजपा के बाद RLP तीसरी बड़ी पार्टी

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिनों में राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत और ​पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सुलह कराई थी। दोनों के साथ करीब घंटे भर तक बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद कहा था राजस्थान में सबकुछ ठीक है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान छोड़ने के बाद वहां ​कांग्रेस में अब भी सबकुछ ठीक नहीं है। सियासी अदावत का दौर और बयानबाजी जारी है। हम बात कर रहे हैं
बाड़मेर के बायतु से विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में काफी समर्थन मिला था। इसे लेकर राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस नेताओं की तारीफ भी की थी। इस दौरान पार्टी के भीतर मौजूद गुटों में भी चुप्पी छाई रही। हालांकि यह तय था कि गुटबाजी वाले कांग्रेस ने नेता राहुल गांधी के हरियाणा में प्रवेश करते ही बयानबाजी शुरू कर देंगे, और हुआ भी यही। कांग्रेस में गुटबाजी और बयानबाजी की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी और बायतु बाड़मेर विधायक हरीश चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक तीसरी पार्टी भी है जो मुख्यमंत्री की प्रायोजित है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

निशाने पर बेनीवाल को लिया

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी का इशारा बिना नाम लिए हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी की ओर था। दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी चौहटन इलाके के कापराऊ गांव में पूर्व सरपंच स्वर्गीय हरजीराम सेंवर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा विधायक पदमाराम ने इस कार्यक्रम में आने का कहा था। तब मैंने कहा कि आऊंगा लेकिन कुछ सच्ची बात कहूंगा और सच्ची बात हमेशा कड़वी होती है। इतना ही नहीं हरीश चौधरी ने आगे कहा राजनीति के अंतिम पड़ाव समय-समय पर स्वर्गीय रामदान जी, स्वर्गीय गंगाराम और पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने भी देख लिया है। हेमाराम चौधरी अंतिम पड़ाव के दौर में चल रहे हैं। हरीश चौधरी भी इतना समझदार और शक्तिशाली नहीं है कि उस अंतिम पड़ाव से बच सकें।

RLP है गहलोत की प्रायोजित पार्टी

हरीश चौधरी ने आरएलपी को लेकर कहा बड़ी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ वे ये बात कह रहे हैं कि तीसरी पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रायोजित पार्टी है। इसे लेकर लेखा जोखा विरात्रा माता के मंदिर में जाकर कर ले या फिर खेमा बाबा के मंदिर में जाकर कर ले। कोई ईमानदारी से लेखा जोखा करना चाहे तो भी कर लें। तीसरी जगह गड्ढे में डालकर क्या करना है। अशोक जी हमारे पार्टी के मुख्यमंत्री है तो सीधी हमारी और कांग्रेस पार्टी की मदद करो। बता दें कि हनुमान बेनीवाल और हरीश चौधरी एक दूसरे के धूर विरोधी हैं। बेनीवाल और उनके भाई पर हरीश चौधरी पर हमला करने का केस भी चल रहा है। दरअसल विधायक हरीश चौधरी और सांसद हनुमान बेनीवाल राजनीति में विरोधी माने जाते हैं। सांसद बेनीवाल जब भी बाड़मेर आते हैं तो वे हरीश चौधरी पर जुबानी हमला किये बगैर नहीं रहते। वहीं सासंद बेनीवाल बायतु में हुए हमले का जिम्मेदार हरीश चौधरी को मान रहे हैं। दरअसल सांसद की दखल के बाद हरीश चौधरी और उनके भाई सहित 15 लोगों के खिलाफ सांसद पर हमले की एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

Post Views: 270
Tags: 2023 Assembly ElectionsBaytu MLA Harish ChowdharyCharge of Punjab CongressFormer Deputy CM Sachin PilotIndia Jodo YatraRajasthan CM Ashok GehlotRajasthan Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version