चीनी उप राष्ट्रपति ने यूएन महासचिव से भेंट की और शी चिनफिंग का बधाई संदेश पढ़ा

चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त
राष्ट्र सभा में भाग लेने के दौरान यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से
मुलाकात की और वैश्विक विकास पहल की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में
उच्च स्तरीय वार्ता में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई संदेश पढ़ा।
एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात के दौरान हान चंग ने कहा कि अब
अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल और परिवर्तन हो रहा है। यूएन से
केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। इस साल
यूएन में नए चीन की वैध सीट की बहाली की 55वीं वर्षगांठ है। पिछले 55
सालों में चीन हमेशा सच्चे बहुपक्षवाद पर कायम रहता है और
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में यूएन की मुख्य भूमिका का समर्थन करता है।

हान चंग ने कहा कि बहुपक्षवाद की रक्षा और वैश्विक शासन
व्यवस्था में सुधार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का आम अनुरोध है। भविष्य के
उन्मुख चीन लगातार जिम्मेदार बड़े देश की भूमिका निभाएगा और
सक्रियता से अपनी विचारधारा व पहल को यूएन के एजेंडा के साथ जोड़ने
को बढ़ाएगा, ताकि चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण की नई प्रगति से
वैश्विक विकास को नए अवसर दिए जा सकें।

वहीं, गुटेरेस ने यूएन के कार्य में चीन के समर्थन का आभार जताया
और कहा कि चीन अहम यूएन एजेंडा बढ़ाने में चीन ने कुंजीभूत भूमिका
निभाई और वैश्विक विकास में अहम योगदान किया। यूएन चीन के साथ
सहयोग बढ़ाना चाहता है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समान हितों की
रक्षा करना चाहता है।

उधर, वैश्विक विकास पहल की प्रस्तुति की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य
में उच्च स्तरीय वार्ता में हान चंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने
विशेष तौर पर बधाई संदेश भेजा। इससे वार्ता पर उनका बड़ा ध्यान
जाहिर हुआ। पिछले पांच सालों में शी चिनफिंग के प्रोत्साहन में वैश्विक
विकास पहल चीन की विचारधारा से संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई में बदली

गई। चीन विभिन्न पक्षों के साथ पहल को बढ़ाना चाहता है, ताकि
विकास की उपलब्धियां सभी देशों के लोगों तक पहुंच सके और मानव
जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में ज्यादा बड़ा योगदान दिया
जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Exit mobile version