Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पाक हसीनाओं के साथ कांग्रेस भी अलाप रही फिलिस्तीनी राग!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Hamas Israel Palestine War Terrible
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध ने हालात बिगाड़ दिए हैं। हर गुजरते दिन के साथ युद्ध से हालात भयावह होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच की जंग में कई मासूम अपने बेघर हो गए तो वहीं सैकड़ों लोगों की जान चली गई। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। हमास ने इजरायल सैनिकों समेत आमजन को भी अपना बंधक बना लिया है। इजरायल-फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग पर भारत में राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक लोग अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जहां जंग को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच भी कैटफाइट शुरू हो गई है। ऐसे में एक्ट्रेसेस भी अब दो गुट में बंट चुकी हैं।

राहुल के साथ फिलिस्तीन के समर्थन में स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इजरायल और फिलिस्तीन की जंग पर अपना रिएक्शन देते नजर आईं। एक्ट्रेस ने फिलिस्तीनियों का समर्थन किया है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने भी इजराइल पर हमास के हमले में फिलिस्तीन का समर्थन किया है। कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक प्रस्ताव पास करते हुए कहा मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध में हजारों लोग मारे गए। सीडब्ल्यूसी फिलिस्तीनी लोगों के जमीनी हक के साथ स्वशासन ही नहीं आत्मसम्मान और गरिमा से जीने के अधिकारों के लिए समर्थन को दोहराती है।

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

चीन-किर्गिस्तान-उज्बेकिस्तान रेलवे का किर्गिस्तान में पहली सुरंग का निर्माण पूरा

September 6, 2026

कांग्रेस के प्रस्ताव में फिलिस्तीन मुद्दा

दरअसल बैठक के समापन पर केरल के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने मांग की कि प्रस्ताव में हमास के हमले की निंदा करते हुए फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की जाए। क्योंकि पार्टी की फिलिस्तीनी मुद्दे के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं चेन्निथला । वहीं कांग्रेस ने इजरायल पर हमास के हमले की निंदा की थी। हालांकि दूसरे दिन कांग्रेस कार्य समिति CWC में जो प्रस्‍ताव पारित हुआ उसमें भी प्रस्‍ताव में फिलिस्‍तीनियों की जमीन, स्‍वशासन और आत्‍म सम्‍मान के साथ जीवन के अधिकारों का समर्थन कांग्रेस ने किया। प्रस्‍ताव के आखिरी बिंदु में सीडब्‍ल्‍यूसी ने ततकाल युद्धविराम और वर्तमान संघर्ष को जन्‍म देने वाले अपरिहार्य मुद्दों सहित दूसरे सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा शुरू करने की अपील की है।

फिलिस्तीन के साथ I.N.D.I.A , इजराइल की ओर झुकता भारत

हालांकि इस प्रस्ताव में इजरायल और उस पर हमले को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में साफ होता है कि कांग्रेस का रुख भारत सरकार से अलग है। क्योंकि भारत सरकार इस मुद्दे पर इजरायल के साथ खड़ी है। इजरायल पर हमले के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर हमास के हमलों की कड़े शब्‍दों में निंदा की थी। ऐसे में कांग्रेस के फिलिस्तीनी प्रेम पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद और आतंकी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया। बता दें कि युद्ध शुरू होने पर भारत सरकार ने इजराइल का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं कहा था कि संकट की घड़ी में भारत इजराइल के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Tags: #Asam #Maharastra Congress #NCPBJPHamasHorribleindiaIsrael Palestine WarPolitics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version