Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कांग्रेस पर भड़के UP के CM योगी आदित्यनाथ…कहा सत्ता में आई तो कांग्रेस लगा देगी आपकी पैतृक संपत्ति पर जजिया कर …!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Guna Shivpuri Lok Sabha seat Ashoknagar UP CM Yogi Adityanath candidate Jyotiraditya Scindia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए 5 मई को प्रचार थम जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी क्रम में गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में केन्द्रीय मंत्री और गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा अशोकनगर के लिए एतिहासिक दिन है।

  • कांग्रेस चाहती है मुगलों की तरह कांग्रेस लगाना
  • योगी आदित्यनाथ का दावा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे
  • बीजेपी मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीत रही है
  • अशोकनगर में सिंधिया के समर्थन में गरजे योगी
  • विरासत टैक्स यानी औरंगजेब का जजिया कर!
  • पूरा हुआ 500 साल का इंतजार,अयोध्या में रामलला विराजे

वहीं यूपी के सीएम योगी ​आदित्यनाथ ने कहा आजादी के पहले से 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, लेकिन केन्द्रीय विमानन मंत्री रहते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संख्या में 150 तक पहुंचा दिया। सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए। यूपी के विकास के लिए सिंधिया परिवार ने भी योगदान दिया है। जिसके लिए वे आभार जताने अशोकनगर आए हैं। योगी आदित्यनाथ ने क​हा देश में चारों ओर एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। देश में संकल्प दिखाई दे रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुए हैं। 2014 के पहले तक आतंकी हमले होते थे, पाकिस्तान आए दिन भारत में आतंकियों को भेजता था, लेकिन 2014 के बाद जब से मोदी सरकार बनी है, एक पटखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले कहता है उसका इसमें हाथ नहीं है। यह पाकिस्तन इसलिए सफाई देता है कि कहीं देर न हो जाए। कहीं लेने के देने न पड़ जाए क्योंकि यह नया भारत है, जो किसी को छेड़ता नहीं है, कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं है। आज नया भारत बन रहा है। 10 साल में उतना काम हो गया जितना सो साल में नहीं हुआ।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पहले लोग भूखो मरते थे, आज 80 करोड़ लोग फ्री में राशन की सुविधा का लाभ ले रहे है। 60 करोड़ लोग आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। वहीं उन्होंने कहा कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाने की बात कर रही है। कांग्रेस सरकार में आई तो आपकी पैतृक संपत्ति पर कांग्रेस जजिया कर लगा देगी। यूपी के सीएम ने कहा आपने मुगलों का क्रूर बादशाह तो देखा और सुना ही होगा। मुसलमानों में भी कोई अब ओरंगजेब नाम अपने बच्चों का नहीं रखता। उस समय ओरंगजेब ने एक कर लगाया था, जजिया कर कहा गया। वहीं अब कांग्रेस भी भारत में सरकार बनने पर जजियाकर लगाने की बात करती नजर आ रही है यह है विरासत टैक्स।

राजमाता में मन में था लोगों के लिए स्नेह

यूपी के सीएम योगी ने कहा 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन का इतिहास और उसका संघर्ष बहुत पुराना है। श्री राम लला के मंदिर को बनाने की खातिर राजमाता सिंधिया पूरे समय अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं। सीएक योगी ने कहा देश समाज और जनता के लिए राजमाता के हृदय मन में आपार वात्सल्य था। वे सचमुच में ही राजमाता थीं।

सीएम योगी ने तोड़ा अशोकनगर का मिथक

गुना के अशोक नगर का मिथक तोड़ते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरी बार शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा की। इस दौरान सीएम योगी ने अपने अंदाज में ही राम मंदिर मुद्दे को लेकर मुगलों और कांग्रेस को लताड़ा। साथ ही योगी ने पाकिस्तान समेत कांग्रेस के विरासत टेक्स को जजिया कर करार दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी दावा किया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश की 80 और मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीत रही है।

Post Views: 177
Tags: #Congress Jizya tax#Congress Power#Fraged UP CM Yogi AdityanathCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version