Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

Gunart Election 2022: VIP सीट जिन पर CM भूपेंद्र पटेल,इसुदानी गढ़वी और हार्दिक पटेल का राजनैतिक भविष्य तय होगा

Gunart Election 2022: VIP सीट जिन पर CM भूपेंद्र पटेल,इसुदानी गढ़वी और हार्दिक पटेल का राजनैतिक भविष्य तय होगा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 30, 2022
in स्पेशल
0
Gunart Election 2022: VIP सीट जिन पर  CM भूपेंद्र पटेल,इसुदानी गढ़वी और हार्दिक पटेल का राजनैतिक भविष्य तय होगा

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात में चुनावी शोर जोरों पर है। एक दिसंबर को पहले चरण औऱ पांच दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग है। आइए समझते हैं गुजरात विधानसभा की VIP सीट , इन सीटों से राज्य के राजनैतिक समीकरण भी तय होते हैं।

मणिनगर

गुजरात की मणिनगर सीट 1990 से लगातार बीजेपी के खाते में रही। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव लड़ा और गुजरात के मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सीट पर 2002,2207,और 2014 में जीत दर्ज कराई थी। वर्तमान में इस सीट पर सुरेश पटेल बीजेपी का नेत्तृत्व कर रहे हैं।

Related posts

Ravana Ten heads immense knowledge and a single lapse in conduct

रावण: दस सिर, अपार ज्ञान और अहंकार की एक भूल! आखिर क्यों अपनी ही शक्तियों का शिकार बना लंकापति?

October 19, 2026
Dussehra 2026 Beyond the burning of Ravana

दशहरा 2026: रावण दहन से आगे विजयादशमी की कहानी, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

October 19, 2026

गोधरा

गोधरा कांड के समय से ही विवादों में रहा है। इस सीट पर 2 लाख 79 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 72 हजार मतदाता मुस्लिम हैं। इसलिए यहां के निकाय चुनाव में एआईएमआईएम को 7 सीटें हासिल हुई थी। हांलाकि इस सीट पर बीजेपी के ही विधायक है। गोधऱा कांड के बाद से गोधरा के नतीजों पर सबकी नजर होती है।

खंभालिया

खंभालिया सीट पर आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ईशुदानी गढ़वी इस सीट से इतिहास रचने की उम्मीद लेकर मैदान में हैं। इस सीट पर अहिर वोट सबसे ज्यादा हैं। अब तक के इतिहास में केवल एक बार ही गैर अहीर प्रत्याशी की जीत हुई। इस बार यहां आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे ईसुदानी गढ़वी का मुकाबला कांग्रेस के विक्रम मदान और बीजेपी के मुलु बेरा से होगा।

सूरत

सूरत सीट पर आम आदमी पार्टी , बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सूरत वैसे तो बीजेपी का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार सूरत में आप भी बीजेपी को टक्कर दे रही है। निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के 27 प्रत्याशी नगर सेवक बने।  यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को इस सीट पर कमजोर नहीं माना जा सकता ।

घाटलोदिया

घाटलोदिया सीट अहमदाबाद जिले की सीट है। इस सीट से गुजरात के दो मुख्यमंत्री जीतकर आए, इसलिए ये सीट अपना महत्तव रखती है। इस सीट पर आनंदी बेन पटेल और भूपेन्द्र पटेल जीत दर्ज करा चुके हैं। इस बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस सीट से मैदान में है। सीट पर पाटीदार वोटों की बहुलता है।

मोरबी

मोरबी लंबे समय से बीजेपी की गढ़ है। हाल ही में नदी पर बने केबल पुल के टूटने के बाद मोरबी सुर्खियों में आया। मोरबी पर बीजेपी 1995 से लेकर अब तक जीत हासिल करती आ रही है। इस सीट पर भी पाटीदार वोट ज्यादा हैं। 2017 के चुनावों में पाटीदार आंदोलन के चलते कांग्रेस ने अच्छे खासे वोट हासिल किए लेकिन बीजेपी के कांतिलाल अमृतिया से तीन हजार 419 वोटों से हार गई।

द्वारका

द्वारका की सीट पर इस बार बीजेपी की जीत आसान दिख रही है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पबुभा मानके को कभी हार नहीं मिली।इस सीट पर पबुभा ने 7 बार जीत हासिल की है।

उत्तर जामनगर

गुजरात चुनावों में ये सीट सुर्खियों में है। इस सीट पर सेलिब्रेटी चेहरे के कारण सीट चर्चा में बनी हुई है। इस सी पर क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जड़ेजा चुनवा लड़ रही हैं। रिवाबा बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं उनकी ननद नयना बा जड़ेजा अपनी ही भाभी के खिलाफ प्रचार कर रही हैं। रिवाबा को सीधी टक्कर कांग्रेस के बिपेन्द्र सिंह से मिल रही है।

दानीलिम्दा

दानीलिम्दा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिर्जव है। इस सीट पर कांग्रेस ने2012 और 2017 में जीत हासिल की थी। इस चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस,बीजेपी, आप और एआईएमआईएम चारों के प्रत्याशी मैदान में है, इसलिए मुकाबला बहुत रोचक है।

वीरमगाम

वीरमगाम सीट गुजरात के अहमदाबाद जिले में आती है। इस सीट पर पाटीदार आंदोलन के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल बीजेपी की ओर से मैदान में है। 2017 में कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे लखाआई भारवाड़ को ही टिकट दिया है तो वहीं आप की तरफ से कुवरजी ठाकोर मैदान में है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस सीधे मुकाबले में है। इस सीट के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि सीट से हार्दिक पटेल मैदान में है।

Tags: Aam Aadmi PartyAmit ShahAssembly Electionsgujarat assembly election 2022
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version