Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

Gujrat Election 2022 :चुनावी लड़ाई, रिश्तों पर बन आई

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2022
in राजनीति
0
Gujrat  Election 2022 :चुनावी लड़ाई, रिश्तों पर बन आई

गुजरात चुनाव- परिवार से सदस्य आमने सामने

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

गुजरात में चुनावी शंखनाद और सियासी बिसात दोनों ही तैयार है। कांग्रेस, बीजेपी और आप तीनों के साथ साथ ए आई एम आई एम भी मैदान में है। गुजरात के इन चुनावों में मज़ेदार बात ये है कि सियासी लड़ाई अब रिश्तों पर बन आई है। भाई-भाई के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है , बाप और बेटे आमने सामने हैं तो कहीं ननद- भौजाई  का पारिवारिक झगड़ा सियासी मैदान में भी देखने को मिल रहा है। आइए बताते हैं आपको कुछ सीटों की दिलचस्प कहानी जहां सियासी लड़ाई रिश्तों पर बन आई है।

Related posts

Lalu and Rabri security reduced

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में बड़ी कटौती, बिहार सरकार ने वापस लिया Z+ कवर

June 5, 2026
Rajya Sabha Rajneesh Agarwal

रजनीश अग्रवाल की राज्यसभा एंट्री: भाजपा के संगठन मॉडल का बड़ा संदेश…’बूथ का भूत’ पहुंचेगा राज्यसभा,

June 5, 2026

बाप-बेटे के बीच सीधा मुकाबला

सूरत जिले की झगड़िया सीट पर मुख्य मुकाबला छोटू वसावा और उनके बेटे महेश वसावा के बीच में है। इस सीट पर छोटू वसावा भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार है तो वही उनके बेटे महेश वसावा जनता दल यूनाइटेड से मैदान में है। हांलाकि इस सीट पर लंबे समय से छोटू वसावा विधायक है ,छोटू आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते हैं।इस बार इस सीट पर बाप-बेटे के बीच मुकाबला है।

भाई-भाई के बीच सियासी लड़ाई

भाई-भाई के बीच सियासी लड़ाई हो रही है भरूच जिले की अंकलेश्वर सीट पर। इस सीट पर बीजेपी ने ईश्वर सिंह पटेल को टिकट दिया है । प्रत्याशी ईश्वर सिंह पटेल सीटिंग विधायक हैं। कांग्रेस ने इस सीट से ईश्वर सिंह के भाई को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पटेल परिवार से ही ईश्वर सिंह के छोटे भाई विजय पटेल को टिकट दे दिया। वैसे अंकलेश्वर सीट बीजेपी के लिए सेफ सीट मानी जाती है लेकिन अब सगे भाईयों के आमने सामने होने के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

ननद-भाभी आमने सामने

जामनगर उत्तर सीट पर लड़ाई भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की बहन और पत्नी के बीच है। बीजेपी ने जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। रिवाबा बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता है और कुछ साल पहले उन्होनें बीजेपी ज्वाइन की है। इससे पहले वो करनी सेना से जुड़ी रहीं।

रिवाबा को टिकट मिलते ही उनकी ननद और रवीन्द्र जडेजा की बहन नैना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ननद नैना अपनी भाभी रिवाबा की हार के लिए मैदान में डटीं है। ननद नैना का मानना है कि उनकी भाभी रिवाबा को कोई राजनैतिक अनुभव नहीं है इसलिए उनका हारना जरूरी है।

इस सीट पर ननद भाभी के सीधे मुकाबले में दिखाई दे रहीं है। सेलीब्रेटी सीट होने के चलते भी सभी की नजरें इस पर टिकीं है।

 

 

Post Views: 325
Tags: Amit ShahAssembly ElectionsGujrat ElectionNarendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version