Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Gujrat himachal assembly election narednra modi amit shah arvind kejrival Rahul gandhi:गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, कांग्रेस को हिमाचल से राहत, AAP के दावे हुए बेदम

DigitalDesk by DigitalDesk
December 8, 2022
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Gujrat himachal assembly election narednra modi amit shah arvind kejrival Rahul gandhi:गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, कांग्रेस को हिमाचल से राहत, AAP के दावे हुए बेदम

gujarat himachal pradesh assembly election amit shah narendra modi rahul gandhi arvind kejriwal

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात में लगातार सातवीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही भाजपा ने इतिहास रच दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े भी बीजेपी को 150 सीटों पर बढ़त में बता रहे हैं। कांग्रसे 18 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे है। 3 सीटों पर निर्दलीय भी आगे हैं।

इस बार की ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा कई धारणाएँ तोड़ जाएगी। अब बंगाल में सीपीएम के अलावा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सात चुनाव लगातार जीत चुकी है। 27 वर्षों के लगातार शासन के बावजूद भाजपा को एंटी-इंकम्बेन्सी का सामना नहीं करना पड़ा और 2017 की 99 सीटों के मुताबले इस बार भाजपा डेढ़ सौ के आसपास जीतने को लेकर आश्वस्त है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

हिमाचल में कायम रही रीति, कमान संभालने सोनिया राजस्थान में

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आई है। 68 सीटों में कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी 28 सीटों पर सिमट कर रह गई है। बीजेपी बहुत पीछे नजर आ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंच गयी हैं। वहीं, सोनिया गांधी के राजस्थान आने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान शिफ्ट कर सकती है, ताकि नतीजों के बाद भी वह खाली हाथ न रह जाएं।

 

गुजरात में भाजपा रचेगी इतिहास, सौराष्ट्र में बंपर जीत की ओर, कांग्रेस बनी इतिहास, AAP का सूपड़ा साफ 

गुजरात और हिमाचल में काउंटिग के कई दौर पूरे हो चुके हैं। बीजेपी को गुजरात में रुझानों में 150 के पार सीटें मिलती दिख रही हैं, जो ऐतिहासिक है। कांग्रेस की बढ़त 50 सीटों पर है, जबकि आम आदमी पार्टी केवल 4 सीटों पर आगे चल रही है। AAP की हालत पर यह शेर मौजूं है- 

बहुत शोर सुनते थे पहलू में दिल का, 

जो चीरा तो कतरा-ए-खूं भी न निकला।

हिमाचल प्रदेश में BJP-CONG में कांटे की टक्कर

8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद भाजपा गुजरात में इतिहास बनाने की ओर नज़र आ रही है। अगर शुरुआती रुझान ही नतीजे में बदले तो बीजेपी वैसी दूसरी पार्टी हो जाएगी, जो लगातार सातवीं बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। उसके अलावा सीपीएम ने बंगाल में यह करिश्मा किया है। मीडिया रिपोर्टों के उलट आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। गुजरात में उसे सात सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, हिमाचल में अब तक एक सीट पर भी वह आगे नहीं हुई है। उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इशुदान लखाड़िया भी पीछे चल रहे हैं। 

मोरबी सीट से भाजपा आगे चल रही है। यह बीजेपी की रणनीतिक जीत कही जा सकती है, क्योंकि वहां पुल-दुर्घटना के बाद बीजेपी को कापी कमजोर माना जा रहा था। 

हिमाचल में कांटे की टक्कर दिख रही है। कुल 68 सीटों में अभी बीजेपी-कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, यह अभी पोस्टल बैलट ही खुले हैं, तो कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। 

गुजरात में भाजपा बनाएगी रिकॉर्ड या कांग्रेस-आप में से कोई करेगा राज

गुजरात की 182 सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को मतदान कर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। कल दिल्ली के एमसीडी चुनाव का नतीजा आ चुका है। उसमें केजरीवाल की पार्टी AAP की जीत के बाद लोगों की निगाह इस पर भी लगी है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी कोई उलटफेर कर सकती है क्या? 

गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुवाव नतीजों और यूपी की तीन संसदीय सीटों पर उपचुनाव के नतीजों का भी लोगों को इंतजार है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। थोड़ी देर में ही पता चल जाएगा कि 27 वर्षों बाद भी यहां बीजेपी का जादू बरकरार रहता है या फिर कोई उलटफेर गुजराती जनता करती है, यहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी कोई चमत्कार कर पाती है। 

आप सभी दर्शक-पाठक http://liveindia.news/ पर हिमाचल और गुजरात के चुनाव नतीजों की सटीक जानकारी पा सकते हैं। इसके साथ ही हम वरिष्ठ पत्रकारों का विश्लेषण भी आपके लिए लेकर आएंगे। इसके साथ ही हमारी एक्सपर्ट टीम आपको इस चुनाव से जुड़े मजेदार बातों को भी बताएगी। 

हम बताएंगे आपको दिलचस्प तरीके से इस चुनाव के हरेक पहलू के बारे में। तो, बने रहिए हमारे साथ। आपको जानकारी दें कि गुजरात के 33 जिलों में कुल 182 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। एक्जिट पोल जहां राज्य में बीजेपी के लगातार सातवीं बार वापसी का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को शुरुआत में जिस तरह फेवरेट बताया गया, वह भी धीमा पड़ गया है। यहां बहुमत के लिए 92 सीटें लानी हैं। 

गुजरात के साथ ही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर भी सबकी निगाहें हैं। यहां बहुमत के लिए 35 विधायक जीतने चाहिए। हिमाचल में हरेक पांच साल पर सरकार बदलने का भी अब तक रिवाज रहा है। एक्जिट पोल के मुताबिक हालांकि इस बार बीजेपी इस रिवाज पर रोक लगा सकती है। 

 

Post Views: 303
Tags: Aam Aadmi PartyAmit ShahAssembly elections in Himachal Pradeshgujarat assembly election 2022
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version