Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

gujarat election 2022:चुनावी शोर में शामिल हुई चॉपर और चार्टर्ड प्लेन की आवाज,टाइम मैनेजमेंट के लिए चॉपर पर भरोसा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
gujarat election 2022:चुनावी शोर में शामिल हुई चॉपर और चार्टर्ड प्लेन की आवाज,टाइम मैनेजमेंट के लिए चॉपर पर भरोसा

gujarat assembly election Election campaign with chopper and chartered plane

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 प्रचार के लिए ‘हवा’ में प्रत्याशी और स्टार प्रचारक

gujarat election 2022:गुजरात में इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मी हो गई है। गुजरात के चुनाव प्रचार के शोर में चॉपर और चार्टर्ड प्लेन की आवाज भी शामिल हो गई है। मौसम सर्द है लेकिन गुजरात का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जमकर वार पर पलटवार का दौर जारी है। किस तरह गुजरात के दूर दराज इलाकों में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी जमकर पसीना बहा रहे हैं। चुनावी सभा में पहुंचा भी जरुरी है। ऐसे में सियासी पार्टियां हवा में नजर आ रही है।

खर्च पर चुनाव आयोग की नजर

गुजरात में दो चरणों में मतदान होंगे। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में निर्वाचन आयोग पूरी जतरह से सजग है। प्रत्याशियों और पार्टियों के खर्चो पर नजर रखी जा रही है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा।पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला होता है लेकिन इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की मौजूदगी से चुनाव त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मौसम विभाग से लेते हैं अपडेट

चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के दौरे तय किये जाते हैं इससे पहले चुनावी रैलियों में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके मद्देनजर राजनीतिक दल मौसम विभाग से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। मौसम पूर्वानुमान की स्टीक जानकारी जुटाने के बाद ही स्टार प्रचारकों को दूर दराज क्षेत्रों में चुनावी प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है।

बीजेपी ने बुक करवाए सबसे ज्यादा प्लेन

समय पर चुनावी सभा में पहुंचना प्रत्याशियों, स्टार प्रचारकों और नेताओं के लिए खासा मुश्किल भरा होता है लेकिन राजनीतिक दल इस दौर में टाइम मैनेजमेंट के लिए चॉपर पर भरोसा जता रहे हैं। बताया जाता है कि चुनावी प्रचार के लिए बीजेपी ने सबसे ज्यादा चार हेलीकॉप्टर और तीन चार्टर्ड प्लेन बुक करवाए हैं। जिससे ताकि एक ही दिन में स्टार प्रचारकों की चुनावी रैली संपन्न हो सके।

सियासी दल चुनावी प्रचार के लिए कराई जा रही चॉपर की बुकिंग पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक है। हालात ये है कि कैंपेनिंग में किसी भी तरह की चूक न हो इसके लिए एडवांस बुकिंग तक की जा रही है। राजनीतिक दलों ने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद जैसे बडे़ शहरों से हेलीकॉप्टर के साथ चार्टर्ड एयरप्लेन बुक करवा लिए हैं।

कितना किराया है आधुनिक विमानों का

चुनाव प्रचार के लिए चॉपर हेलीकाप्टर का उपयोग आम बात हो गई है। लेकिन इसके लिए प्रत्याशी और पार्टी की जेब से बड़ी रकम खर्च होती है। जेट विमान के लिए करीब 2 से 4 लाख प्रति घंटे तो टर्बोक्रॉप इंजन वाले विमान करीब डेढ़ लाख और डबल इंजन वाले चॉपर के लिए 3 से 4 लाख रुपये तक खर्च कराना पड़ रहे हैं। सियासी पार्टियों से जुड़े लोगों की माने तो चुनाव प्रचार के लिए चॉपर और चार्टर्ड प्लेन की बुकिंग करीब 90 करोड़ रुपये से अधिक तक हो पहुंचने का अनुमान है।

कंपनियों ने बढ़ाया किराया

राजनीतिक पार्टियों की दिलचस्पी विमान सेवा कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इस क्षेत्र से जुड़ी विमानन कंपनियों को भी मौका मिल तो उन्होंने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। यही नहीं गुजरात के अहमदाबाद सहित कई शहरों की रूटीन फ्लाइटों की कीमतों भी चुनाव प्रचार के दौर में बढ़ गई हैं। जिसका खामियाजा आम यात्रियों को भगतना पड़ रहा है। हेलीकॉप्टर से लेकर चार्टर्ड एयरक्राफ्ट का किराया करीब 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है।

Post Views: 269
Tags: Chopper and chartered planeelection campaign Candidatesgujarat assembly electionsStar Campaigners
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version